कुरुक्षेत्र पुलिस ने जिन संचालक से मारपीट करने के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना की इस्माईलाबाद की टीम ने मारपीट करने के आरोपी गुरजैन्ट सिंह उर्फ़ जैंटा वासी इस्माईलाबाद, हरमन सिंह वासी जोधपुर जिला अम्बाला व लवप्रीत वासी इस्माईलाबाद को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में नवीन सैनी वासी इस्माईलाबाद ने बताया कि उसने इस्माईलाबाद में एक जिम खोली हुई है। दिनांक 3 जुलाई 26 को केवल छाबड़ा वासी इस्माईलाबाद सुबह करीब 8-30 बजे उसकी जिम पर आया था। कुछ देर बाद बिजली चली गई तो केवल छाबड़ा उसे गंदी-गंदी गालियां देने लगा तथा आरोपी गाली गलौज करके चला गया।  उसके बाद रात करीब 9 बजे करीब 15 नामपता नामालूम लड़कों ने उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। सभी आरोपी उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। उसे पहले इस्माईलाबाद तथा बाद में एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र में दाखिल करवाया जिसकी शिकायत पर थाना इस्माईलाबाद में मामला दर्ज करके जांच उप निरीक्षक जसबीर सिंह द्बारा की गई। दिनांक 6 जुलाई 26 को थाना इस्माईलाबाद की टीम में मामले के आरोपी कुलदीप उर्फ दीपू वासी संतनगर इस्माईलाबाद जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया था। दिनांक 7 जूलाई 26 को पुलिस टीम ने मामले में शामिल एक नाबालिक आरोपी को भी अभिरक्षा में लिया था। दिनांक 12 जुलाई 26 को थाना इस्माईलाबाद की टीम ने आरोपी राजेश काजल व नवजोत सिंह उर्फ़ जोताभंगु वासीयान इस्माईलाबाद जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया था। दिनांक 13 जुलाई 26 को थाना इस्माईलाबाद की टीम ने आरोपी राजेश दीपक उर्फ़ ओजला वासी शेरगढ़ जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया था।

दिनांक 16 जुलाई 26 को थाना इस्माईलाबाद प्रभारी निरीक्षक रामपाल के मार्ग निर्देश में उप निरीक्षक जसबीर सिंह की टीम में मामले में शामिल आरोपी गुरजैन्ट सिंह उर्फ़ जैंटा वासी इस्माईलाबाद, हरमन सिंह वासी जोधपुर जिला अम्बाला व लवप्रीत वासी इस्माईलाबाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *