कुरुक्षेत्र,16 जुलाई। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा के मार्गदर्शन में आज जनपद के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में वृद्ध सेवा एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में कुल 145 वरिष्ठ नागरिकों की ओपीडी की गई।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. मंजू शर्मा ने कहा कि इन शिविरों में आम लुखी में डॉ. तन्वी, गांव चनारथल में डॉ. रितु, आम बरवा में डॉ. मोनिका, गांव उमरी में डॉ. रीना, गांव कलाल माजरा में डॉ. संतोष, गांव डबखेड़ा में डॉ. मीना, गांव खरकाली में डॉ. सपना, गांव यारा में डॉ. संदीप, गांव सारसा में डॉ. प्रगति, जीएडी धांगली में डॉ. विजय लक्ष्मी तथा आम बनी में डॉ. पूजा द्वारा वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आयुष परामर्श एवं आवश्यक औषधियां प्रदान की गईं।
उन्होंने कहा कि गांव सरसा में सर्वाधिक 21 रोगी देखे गए, जिनमें 18 नए और 3 फॉलो अप थे। गांव उमरी और गांव डबखेड़ा में 20-20, गांव खरकाली में 18, गांव कलाल माजरा में 13, जीएडी में 12, गांव बनी में 12, गांव लुखी में 11, गांव  चनारथल में 9 और गांव बरवा में 9 रोगियों की जांच की गई। गांव खरकाली में डॉ. सपना एएमओ के साथ  पूनम फार्मासिस्ट और  प्रदीप कुमार योग सहायक द्वारा रोगियों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं तथा योग से होने वाले लाभों के बारे में जागरूक किया गया। इन शिविरों में वरिष्ठ नागरिकों की सामान्य जांच, रक्तचाप व शुगर की जांच की गई और उन्हें नियमित योग, संतुलित आहार एवं समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया।
उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में एलएनजेपी अस्पताल के आयुष विंग में तनाव और चिंता प्रबंधन पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। डॉ. शुभम ने होम्योपैथी की भूमिका पर व्याख्यान दिया और बताया कि यह प्रणाली शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को समग्र रूप से बेहतर बनाती है। सत्र में प्राणायाम और सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास भी कराया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. आरुषि, डॉ. चारु, अभिमन्यु, अभिनव, जसविंदर, पिंकी सहित आयुष विंग का स्टाफ उपस्थित रहा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *