कुरुक्षेत्र, 16 जुलाई। कुरुक्षेत्र में हॉकी के जादूगर और द्रोणाचार्य के रूप में पहचान बनाने वाले भारतीय खेल प्राधिकरण से चीफ हॉकी कोच पद से सेवानिवृत गुरविन्द्र सिंह का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। सेवानिवृत हॉकी कोच पंचतत्व में विलीन हो गए। इस दौरान हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने पुष्पचक्र भेंट कर पूरे मान सम्मान के साथ नम आंखों से श्रद्घाजंलि अर्पित की। अहम पहलू यह है कि गुजरात के पूर्व कैबिनेट मंत्री एंव विधायक किरित सिंह जीतुभा राणा ने भी दूरभाष से परिवार के सदस्यों के साथ दुख साझा किया है। इतना ही नहीं हॉकी हरियाणा के महासचिव सुनील मलिक, ओलम्पियन सुरेन्द्र कुमार पालड़ सहित दर्जनों राष्टï्रीय और अंतर्राष्टï्रीय खिलाडिय़ों और प्रशासनिक अधिकारियों ने नम आंखों से हॉकी कोच गुरविन्द्र सिंह को अंतिम विदाई दी है।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा गत दिवस सीनियर हॉकी कोच गुरविन्द्र सिंह को भावभिनि अंतिम विदाई देने उपरांत बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हॉकी के क्षेत्र में अनेक प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को तराशने वाले वरिष्ठ कोच गुरविंदर सिंह का बीमारी के कारण निधन होने से खेल जगत में शोक की लहर है। हॉकी कोच गुरविन्द्र सिंह ने बचपन से लेकर अपनी अंतिम सांसों तक समाज की सेवा और खिलाडिय़ों की मदद के लिए काम किया, यहां तक की मृत्यु से कुछ समय पहले तक खिलाडिय़ों के चयन के लिए एसोसिऐशन के पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों से चर्चा करते रहे। बताया जा रहा है कि अस्पताल का बैड हो या फिर डायलसिस का समय हो, हर समय खिलाडिय़ों के साथ रहे और उनके भविष्य को संवारने में अपना पूरा समय दिया। यहां तक की परिवार को कम और खिलाडियों को अपने जीवन का सबसे ज्यादा समय देकर एक नई मिसाल कायम की और 15 जुलाई को दोपहर 1 बजे अंतिम सांसें लेकर इस जीवन से रूखसत हो गए।
कुरुक्षेत्र सेक्टर 7 निवासी गुरविंदर सिंह वर्ष 1986 में भारतीय खेल प्राधिकरण में हॉकी प्रशिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की और 2021 में साई कुरुक्षेत्र से चीफ हॉकी कोच के रूप में  सेवानिवृत हुए। उन्होंने अंतिम समय तक सेवानिवृति के बाद भी  कोच के रूप में खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण देते रहे।
उन्होंने कहा कि अपने लंबे कोचिंग करियर के दौरान उन्होंने दो बार के ओलंपियन सुरेंद्र पालड़ सहित करीब 20 अंतरराष्ट्रीय और 100 से स्तर के खिलाड़ी तैयार किए। उनके मार्गदर्शन में तैयार हुए खिलाडिय़ों में ओलंपियन सुरेंद्र पालड़, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रदीप मोर, जगवंत सिंह तथा जूनियर विश्व कप विजेता मनप्रीत सिंह प्रमुख हैं। उनके निधन पर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, डीआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह, डीएसओ मनोज कुमार, सेवानिवृत डीएसओ यशवीर सिंह, सोहन लाल, नरेन्द्र ठाकुर, साहिल, बलराज सिंह ग्रेवाल, विनोद गर्ग, नरेश कुमार, चांद राम, करनाल से भाजपा नेता त्रिलोचन सिंह, गुरबाज सिंह सहित अनेकों खिलाडिय़ों,समाजसेवी संस्थाओं ने भी भावभिनि श्रद्घाजंलि अर्पित की है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *