बाबैन, 15 जुलाई। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने गांव झंडोला तथा मंगोली जाटान पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में उन्हें धैर्य एवं साहस बनाए रखने का संबल दिया। गांव झंडोला में सुमन सैनी ने दिवंगत रुलदू राम कश्यप के निवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि किसी अपने को खोने का दुख जीवन का सबसे बड़ा और अपूरणीय दुख होता है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं हो सकती। ऐसे कठिन समय में पूरा समाज और सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं तथा हर संभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस दुख की इस घड़ी में परिवार स्वयं को अकेला न समझे, क्योंकि समाज और सरकार दोनों उनके साथ हैं।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रत्येक जरूरतमंद और पीड़ित परिवार के साथ संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। यदि किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होगी तो प्रशासनिक स्तर पर हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से भी पीडि़त परिवारों की आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील रहने का आग्रह किया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बीएलए-1 सतबीर मंगोली, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र दबखेड़ा, मंडल अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह, अनिल टाटकी, भीम बेरथला, रीना सैनी, रिंकू कश्यप, प्रदीप बिंट, बख्तावर भैणी, शिवदयाल सैनी, सोमनाथ सैनी, पूर्व सरपंच कृष्ण चंद शर्मा, राजबीर कश्यप, अशोक शर्मा, किरण शर्मा, सुखजोत कपूर, नरेन्द्र गोजरे, सत प्रकाश सैनी, सुभाष कश्यप सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *