कुरुक्षेत्र, 09 नवंबर।  जिला में एयर क्वालिटी इंडेक्स के लगातार बढ़ने से प्रदूषण की मात्रा लगातार बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को परेशानी होने लगी है। शहर के वाशिंदों को अब सांस लेने में भी दिक्कते होने लगी है। बुधवार को पॉल्यूशन पीएम 2.5 का स्तर 419 माइको ग्राम दर्ज किया गया जबकि पीएम 10 का लेवल 378 तक पहुंच गया है। जिला प्रशासन ने स्मॉग का असर कम करने के लिए फायर ब्रिगेड द्वारा कई जगहों पर पानी का छिड़कांव करवाया। वही धुएं ने सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन, पानी आना जैसी दिक्कतों को बढ़ा दिया है। बुधवार को दिन भर आसमान में स्मॉग छाए रही। धुंध के चलते जलन और सांस लेने में भी दिक्कते महसूस की गई है। यह बढ़ता प्रदूषण लोगों को अब बीमारी की और धकेल रहा है। शहर में जगह-जगह धूल के चलने के कारण भी अस्थमा के बीमार लोेगों को परेशानी हो रही है। जिला के विभिन्न इलाकों में जहां निर्माण कार्य होने से जगह-जगह धूल का असर दिखाई दे रहा है। इन धूल के चलने से मौसम में वातावरण में भी तब्दीली होने लगी है। जिससे लोग बीमारी का शिकार होने लगे है। वही आसमान में धुंध छाने के कारण आंखों में जलन हो रही है। फेफड़ों में भी परेशानी हो रही है। अस्थमा के रोगी ज्यादा परेशान हो रहे हैं। ऐसे में लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। मौसम में भी लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। ठंड का अहसास जरूर होने लगा है। बुधवार को ठंड में इजाफा हुआ है। जिसके चलते दिन का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम में बदलाव रहेगा। जिसके चलते ठंड का अहसास रहेगा। हालांकि सुबह के समय बढ़ते प्रदूषण के कारण कोहरे का असर जरूर बना हुआ है। जिसके चलते आने वाले दिनों में कोहरे की तादाद भी बढ़ेगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *