कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी ओजस्वी उर्फ अनुज वासी शिवा मार्किंट पेहवा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके 101 ग्राम स्मैक/हैरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी संजय उर्फ़ संजू श्याल कोटी फार्म पेहवा को भी गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनाक 11 जुलाई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार, कर्मवीर सिंह, मुख्य सिपाही दिनेश कुमार, सिपाही अकिंत कुमार व गाडी चालक मुख्य सिपाही संजीव कुमार की टीम अपराध तलाश के सम्बन्ध में गस्त पर पेहवा बस अडडा के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि ओजस्वी उर्फ अनुज वासी शिवा मार्किंट पेहवा, पेहवा एरिया मे स्मैक/हैरोईन बेचने का धन्धा करता है। आज भी वह जेपी कलोनी ड्रेन के आस-पास नशेडी व्यक्तियों को स्मैक/हैरोईन बेचने के लिए आएगा। अगर रैकी/निगरानी की जाए तो ओजस्वी उर्फ अनुज स्मैक/हैरोईन सहित काबू आ सकता है। सूचना पर पुलिस टीम ने बस अड्डा पेहवा के पास नाकाबंदी करके निगरानी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को एक लड़का पैदल-पैदल आता हुआ दिखाई दिया जिसको पुलिस टीम ने रोककर नामपता पूछने पर उसने अपना नाम ओजस्वी उर्फ अनुज वासी शिवा मार्किंट पेहवा जिला कुरुक्षेत्र बताया। पुलिस टीम द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्ज़ा से 101 ग्राम स्मैक/हैरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर पेहवा में मामला दर्ज करके सहायक उप निरीक्षक गुरबक्स सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से 3 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया।
दिनांक 14 जुलाई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक गुरबक्स सिंह, नरेश कुमार व कर्मवीर सिंह की टीम ने मामले में आगामी कारवाई करते हुए नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी संजय उर्फ़ संजू श्याल कोटी फार्म पेहवा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
