लाडवा/बाबैन, 14 जुलाई। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और स्वच्छता के प्रति व्यापक जन जागरूकता बढ़ाई जा रही है। स्वच्छता केवल सरकार की ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी नैतिक जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता के संदेश से प्रेरित होकर लोगों ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया है।
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी मंगलवार को लाडवा अनाज मंडी धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। इससे पहले उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने गांव गुढ़ा व अनाज मंडी लाडवा में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने आसपास के क्षेत्र की सफाई करते हुए नागरिकों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने कचरे के वैज्ञानिक एवं उचित निष्पादन के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए स्वयं कचरा एकत्र कर रेहड़ी में डाला। इस मौके पर उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया। उन्होंने लाडवा वासियों से अपने घर, मोहल्ले, बाजार और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा कचरे का उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा के दौरे पर आएंगे। इस अवसर को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 13 जुलाई से 17 जुलाई तक पूरे हरियाणा में प्रतिदिन व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया है जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वयं झाडू लगाकर पंचकूला से की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपने हरियाणा दौरे के दौरान एक हाइड्रोजन ट्रेन को झंडी दिखाएंगे और हरियाणा के विकास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी करेंगे। इसमें कुरुक्षेत्र के एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का उद्घाटन व सिख म्यूजियम का शिलान्यास करेेंगे। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वो कुरुक्षेत्र में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुनें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान की शुरुआत की और देशवासियों से अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसका संरक्षण करने का आह्वान किया। उन्होंने लाडवा वासियों से भी इस अभियान से जुड़े हुए कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल कर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधा रोपण से पर्यावरण स्वच्छ होगा, वायु प्रदूषण में कमी आएगी और लोगों का स्वास्थ्य बेहतर होगा, जिससे अनेक बीमारियों की रोकथाम में भी सहायता मिलेगी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, जिलाध्यक्ष रमेश सैनी, जिप चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, चेयरमैन डा. गणेश दत्त, चेयरपर्सन साक्षी खुराना, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र दबखेडा, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमरिंदर सिंह, नायब सिंह पटाक माजरा, परमजीत कश्यप, पूनम सैनी, प्रधान राजीव आर्य, मोनिका बंसल, सन्नी कालडा, अनिल माटा, संजीव वडैचपुर सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *