कुरुक्षेत्र पुलिस ने बुजुर्ग से मारपीट करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना की इस्माईलाबाद की टीम ने बुजुर्ग से मारपीट करने के आरोपी गुरप्रीत सिंह वासी कुम्हार माजरा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दिए अपने ब्यान में जोगा सिंह वासी कुम्हार माजरा जिला कुरूक्षेत्र ने बताया कि वह खेती बाडी का काम करता है। दिनांक 8 जुलाई 2026 को उसका नौकर राजू उनके पशु बाडा के साथ लगते कमरे मे सो रहा था। उनके गांव के मेहरबान सिंह उर्फ जसमीत सिंह व गुरप्रीत सिंह उसके मकान के साथ लगते पशु बाडा के अन्दर घुस गये व नौकर राजू के साथ पहले गाली गलौच व मार पिटाई करने लगे। राजू के शोर मचाने पर वह पशु बाडा गया। उसने देखा कि मेहरबान सिंह उर्फ जसमीत व गुरप्रीत सिंह शराब के नशे मे नौकर के साथ गाली गलौच कर रहे थे। वह गुरप्रीत सिंह व मेहरबान सिंह उर्फ जसमीत सिह को समझा रहा था तो दोनो ने उसके साथ भी गाली गलौच करनी शुरू कर दी। मेहरबान उर्फ जसमीत सिंह ने उसके मुह पर तलवार मारी जिससे उसकी नाक कट गई। गुरप्रीत सिंह ने इंटों से उसपर हमला कर दिया तथा चोटें मारी। लडाई झगडे का शोर सुनकर अन्य व्यक्तियों के आने पर जान से मारने की धमकी देकर मौका से भाग गए। जिसकी शिकायत पर थाना इस्माईलाबाद में मामला दर्ज करके जाँच सहायक उप निरीक्षक देवेन्द्र कुमार द्वारा की गई ।
दिनांक 12 जुलाई 26 को थाना इस्माईलाबाद प्रभारी निरीक्षक रामपाल के मार्ग निर्देश में उप निरीक्षक राजपाल व सहायक उप निरीक्षक देवेन्द्र कुमार की टीम में बुजुर्ग से मारपीट करने के आरोपी गुरप्रीत सिंह वासी कुम्हार माजरा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
