अंबाला।  विश्व हिंदू तख्त एवं ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने हरियाणा में लगातार तीसरी बार कैबिनेट मंत्री अनिल विज से मांग करते हुए कहा कि  अंबाला कैंट में डोमेस्टिक एयर पोर्ट और शहीदी स्मारक जनता को समर्पित किया जाए। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि लंबे समय से अंबाला के लोकसभा क्षेत्र ओर आसपास के राज्यों के लोग   बिजली परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से उम्मीद लगाए हुए कि कब अनिल विज डोमेस्टिक एयर पोर्ट और शहीदी स्मारक जनता को समर्पित करेंगे। अनिल विज से ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि शहीदी स्मारक अंबाला छावनी में बनाकर पूरे विश्व में अनिल विज ने अंबाला का नाम रोशन किया लेकिन इसे पूर्व ग्रह मंत्री अनिल विज जल्द जनता को समर्पित करें ताकि अंबाला का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जा सके, वीरेश शांडिल्य ने अनिल विज को लोह पुरुष और  विकास पुरुष के साथ साथ  हरियाणा प्रदेश के तीन करोड़ लोगों की आवाज बताया ओर कहा कि जिस अंबाला को पिछड़ा जिला बताया जाता था उस जिला में ग्रह मंत्री बनकर अनिल विज ने पूरे देश ओर विश्व में अंबाला का डंका बजवाया और अब अनिल विज जल्द अपने ड्रीम प्रोजेक्ट अंबाला डोमेस्टिक एयर पोर्ट और शहीदी स्मारक को जनता को समर्पित कर लोगों की भावनाओं का सम्मान करें,उन्होंने कहा कि अंबाला छावनी एयरपोर्ट शुरू होने से अंबाला कुरुक्षेत्र लोकसभा ओर अंबाला से लगते राज्यों के लोगों को अनिल विज के ड्रीम प्रोजेक्ट डोमेस्टिक एयर पोर्ट का इंतजार है। वीरेश शांडिल्य ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओर  गृह मंत्री  अमित शाह सहित बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन  और मुख्यमंत्री नायब सैनी से भी मांग की है जल्द छावनी के डोमेस्टिक एयरपोर्ट को जनता को समर्पित किया जाए ,विश्व हिंदू तख्त ओर ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि एयरपोर्ट और शहीदी स्मारक से अनिल विज और अंबाला के सम्मान के साथ साथ देश में बीजेपी और मोदी की छवि जनता में मजबूत होगी। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि जल्द ही विश्व हिंदू तख्त ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जल्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन  नवीन और अनिल विज को ज्ञापन देकर छावनी के एयरपोर्ट और शहीदी स्मारक को जनता को समर्पित करने की मांग करेंगे और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को बताएंगे कि  छावनी का एयरपोर्ट ओर शहीदी स्मारक जनता को तैयार होने के बाद समर्पित न करने पर जनता में रोष है और बीजेपी की छवि खराब हो रही है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed