कुरुक्षेत्र पुलिस ने हमला करके चोट मारने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग दर्शंन में थाना शाहबाद की टीम ने हमला करके चोट मारने के आरोपी को कुलबीर राज वासी जैनपुर जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दिए अपने बयान में रणबीर सिंह वासी जैनपुर जिला कुरुक्षेत्र ने बताया कि वह कारपेंटर का काम करता है। दिनांक 30 जून 26 को उसका पडोसी कुलबीर राज जैनपुर जिला कुरूक्षेत्र ट्रैक्टर लेकर आया था जिसने ट्रैक्टर गली में हमारे दरवाजे के आगे खडा कर दिया था। जिस बारे उन्होंने 2/3 बार कुलबीर राज को कहा कि आप यहां से अपना ट्रैक्टर हटा लो क्योंकि उनको आने-जाने में दिक्कत होती है। उसके बाद भी कुलबीर राज रोजाना अपना काम करके ट्रैक्टर वहीं खडा कर देता था। दिनांक 2 जुलाई 26 को समय करीब 8 बजे रात्री उन्होंने कुलबीर राज को अपना ट्रैक्टर हटाने बारे बोला था। उसी दिन समय करीब 9:15 बजे रात्रि कुलबीर अपनी पत्नी व बेटे प्रदीप उर्फ रोहित व हर्ष के साथ बिंडे, डंडा व ईंट लेकर उसके व उसके भाई रणधीर व सुखबीर का रास्ता रोककर उनके ऊपर हथियारों से हमला कर दिया। झगडे को देखकर अन्य लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। हमले में घायल उसे व उसका भाई को सीएचसी शाहबाद में दाखिल करवाया जहां से उनको एलएनजेपी हस्पताल कुरुक्षेत्र का रैफर कर दिया जहां पर उनका ईलाज चल रहा है। जिसकी शिकायत पर थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके जाँच पीएसआई सतनाम सिंह को सौंपी गई ।
दिनांक 10 जुलाई 26 को थाना शाहबाद प्रभारी जगदीश टामक के मार्गनिर्देश में पीएसआई सतनाम सिंह, की टीम ने हमला करके चोट मारने के आरोपी कुलबीर राज वासी जैनपुर जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत के निर्देशानुसार जमानत पर रिहा कर दिया।
