कुरुक्षेत्र, 10 जुलाई। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी इंदू कौशिक ने कहा कि राजकीय विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त कर रहे कक्षा छठी के अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों (लड़के व लड़कियों) के लिए चलाई जा रही निशुल्क साइकिल योजना के अंतर्गत सभी पात्र विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में 21 जुलाई को राजकीय माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 13 के प्रांगण में जिला स्तरीय साइकिल मेले का आयोजन किया जा रहा है।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस जिला स्तर पर लगने वाले इस मेले में विद्यार्थी अपनी पसंद की साइकिल 20 इंच की साइकिल व 22 इंच की साइकिल को शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए निर्धारित रेट 2800 व 3 हजार रुपए में खरीद सकते है। इसके लिए राशि विद्यार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएगी।
