कुरुक्षेत्र, 10 जुलाई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुरुक्षेत्र दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुरुक्षेत्र की सीजेएम एवं डीएलएसए सचिव नीतिका भारद्वाज ने उद्यान केयर होम, कुरुक्षेत्र का विजिट किया गया।
विजिट के दौरान सीजेएम, डीएलएसए ने बच्चों से संवाद स्थापित किया तथा उन्हें बाल लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम (पोक्सो एक्ट) के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। सीजेएम एवं डीएलएसए ने बच्चों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पात्र व्यक्तियों को प्रदान की जाने वाली नि:शुल्क कानूनी सहायता एवं अन्य विधिक सेवाओं के बारे में भी अवगत कराया।
सीजेएम एवं डीएलएसए ने बच्चों के आवासीय कमरों का निरीक्षण किया तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। इसके अतिरिक्त बच्चों को प्रदान किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा, कल्याण एवं समग्र विकास सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
