5 दिसंबर को होगा मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन, मतदाता सूची के ड्राफ्ट का एनआईसी की साइट पर भी किया जा सकता है अवलोकन
कुरुक्षेत्र 9 नवंबर
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शांतनु शर्मा ने कहा कि थानेसर नगर परिषद की मतदाता सूचियों को लेकर 9 नवंबर को निर्धारित समय अवधि तक 20 वार्डों से लगभग 4185 दावे व आपत्तियां स्वीकार किए गए हैं। इस शेड्यूल के अनुसार उनका 17 नवंबर को निपटान किया जाएगा। अहम पहलू यह है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 1 जनवरी 2022 को क्वालीफाई तिथि मानते हुए 5 जनवरी 2022 को प्रकाशित मतदाता सूचियों का नगर परिषद के सभी बूथों पर वितरण कर दिया गया है।
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा है कि इन मतदाता सूचियों पर 9 नवंबर  2022 तक दावे और आपत्तियां लेने का अंतिम दिन था। इन दावे व आपत्तियों का 17 नवंबर 2022 को निपटान कार्य सम्बन्धित रिवाईजिंग अधिकारी द्वारा किया जाएगा। इसके उपरांत 22 नवंबर 2022 तक उपायुक्त के समक्ष रिवाईजिंग अधिकारी के आदेशों के विपरीत दावे आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तिथि होगी, 29 नवंबर 2022 तक उपायुक्त द्वारा दावे आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा और 5 दिसंबर 2022 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *