कुरुक्षेत्र, 8 जुलाई। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य तेज गति के साथ किया जा रहा है। बीएलओ एक-एक मतदाता के पास जाकर एन्यूमरेशन फार्म एकत्रित कर रहे हैं, क्योंकि एक-एक मतदाता और प्रत्येक एन्यूमरेशन फार्म मजबूत लोकतंत्र की नींव है। अब तक जिला में 572242 एन्यूमरेशन फार्म यानी 73.01 प्रतिशत का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। इससे पहले हरियाणा प्रदेश के मुख्य चुनाव आयोग ए श्रीनिवास ने एसआईआर को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसआईआर के कार्य को 14 जुलाई तक पूरा किया जाना है। इस कार्य को हर हाल में समयबद्ध पूरा करना है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में जहां 73.01 प्रतिशत फार्मों का डिजिटाइजेशन हुआ है, इनमें लाडवा विधानसभा में 79.61 प्रतिशत, शाहबाद विधानसभा में 85.04 प्रतिशत, थानेसर विधानसभा में 58.39 प्रतिशत, पिहोवा विधानसभा में 72.40 प्रतिशत का आंकड़ा शामिल है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में कुल 7 लाख 83 हजार 831 मतदाताओं को लेकर एसआईआर का कार्य तेज गति के साथ किया जा रहा है। इस कार्य में 810 बीएलओ पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे है। इन बीएलओ के अलावा विभिन्न राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त किए गए बीएलए भी एम्यूरेशन फार्मों के कार्य में अपना योगदान दे रहे है। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि चारों विधानसभाओं में लगभग 98.42 प्रतिशत एम्यूरेशन फार्मो के वितरण का कार्य पूरा किया जा चुका है। इसमें लाडवा विधानसभा क्षेत्र में 99.33 प्रतिशत, शाहबाद में 99.82 प्रतिशत, थानेसर में 96.26 प्रतिशत तथा पिहोवा विधानसभा में 97.57 प्रतिशत एम्यूरेशन फार्मों को घर घर जाकर लोगों तक पहुंचाया गया है। इस कार्य को पूरा करने के बाद बीएलओ एम्यूरेशन फार्मों को एकत्रित करने के साथ साथ डिजिटाइजेशन करने के लिए विशेष फोकस रखकर कार्य कर रहे है।
उन्होंने कहा कि 15 जून, 2026 से 14 जुलाई, 2026 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर फॉर्म बांटना व प्राप्त करना, 14 जुलाई, 2026 तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण (पुनर्गठन/सुधार), 21 जुलाई, 2026 तक ड्राफ्ट (प्रारूप) मतदाता सूची का प्रकाशन, 21 जुलाई, 2026 से 20 अगस्त, 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अवधि, 21 जुलाई, 2026 से 18 सितंबर, 2026 तक दावों और आपत्तियों का निपटारा (निस्तारण) तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 सितंबर, 2026 को किया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम थानेसर अमन कुमार, चुनाव तहसीलदार संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारीगण

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *