दिशा की बैठक में लोकसभा सांसद श्री वरूण चौधरी व राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने की शिरकत।
अंबाला, 7 जुलाई-
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) का आयोजन पंचायत भवन अम्बाला शहर में किया गया। जिसमें लोकसभा सांसद श्री वरुण चौधरी ने अध्यक्ष के तौर पर तथा सह अध्यक्ष के तौर पर राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने शिरकत की और केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पिछली बैठक के दौरान जिन विषयों पर चर्चा करते हुए दिशा-निर्देश दिए थे उनकी विस्तार से समीक्षा करते हुए जानकारी ली। बैठक में उपायुक्त अजय सिंह तोमर, मेयर अक्षिता सैनी, नगर निगम कमीश्रर विरेन्द्र सहरावत, अतिरिक्त उपायुक्त विराट, नगर परिषद की अध्यक्ष स्वर्ण कौर, डिप्टी सीईओ राजन सिंगला, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच, एसडीएम कनिका गोयल, एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम शिवजीत भारती मौजूद रहें।
बैठक में लोकसभा सांसद ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम, राष्ट्रीय कैरियर सेवा, ई-श्रम पोर्टल, राष्ट्रीय पुस्तकालय मिशन, खेलों इंडिया, भारत नेट, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजीटल साक्षरता अभियान, प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना, डिजीटल इंडिया, प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना, अमरूत योजना, जल जीवन मिशन, पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान-पीएम कुसुम, पीएम स्वनिधि, राष्ट्रीय पशुधन मिशन, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, पोषण अभियान, समेकित बाल विकास योजना, डिजीटल इंडिया, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी व ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन शहरी व ग्रामीण, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना, समग्र शिक्षा, बाल सरंक्षण एवं सुरक्षा योजना, आयुष्मान भारत डिजीटल मिशन के साथ-साथ ऐजेंडे में रखे बिन्दूओं बारे विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
लोकसभा सांसद वरुण चौधरी ने बैठक के दौरान स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई व्यवस्था से जुड़े विषय पर नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था का कार्य बेहतर तरीके से हो और जिसकी भी इस कार्य के तहत जिम्मेवारी तय की गई है उसका नाम, पद व मोबाईल नम्बर डिस्पले करवाना सुनिश्चित करें, ताकि आमजन मानस की सफाई व्यवस्था से जुड़ी जो भी समस्या है उसका समय रहते समाधान हो सकें। इसके साथ-साथ उन्होनें सफाई व्यवस्था जैसे नालों व ड्रेनों की सफाई के तहत जो भी वर्क प्लान बनाया जाता है उस बारे भी कमेटी को जानकारी दी जाए। उन्होनें स्पष्ट किया कि सफाई व्यवस्था के कार्य में पारदर्शिता होनी चाहिए और बेहतर समन्वय बनाते हुए सफाई व्यवस्था का कार्य बेहतर तरीके से हो सकें। उन्होनें अवैध होर्डिग्स के बारे में भी निर्देश दिए कि जहां पर भी अवैध होर्डिग्स है वहां से हटने चाहिए और नगर निगम द्वारा जो स्थान निर्धारित है वहीं पर ही होर्डिग्स लगने चाहिए। उन्होनें महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों से भी एजेन्डे में रखे बिन्दू के तहत जानकारी हासिल की और सैम बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जानकारी भी हासिल की। सम्बधिंत अधिकारियों ने उन्हें बताया कि सैम बच्चों का स्वास्थ्य की जांच करवा दी गई और विभाग द्वारा जो डाईट उन्हें प्रदान की जा रही है उसमें चुरमा भाटी भी जोड़ा गया है ताकि ये बच्चे भी और अधिक पौषण ले सकें। लोकसभा सांसद ने ऐसे बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित रूप से जांच करने बारे निर्देश दिए।
डिजीटल इंडिया-अटल सेवा केन्द्र के विषय से सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए जिला प्रबधंक को निर्देश दिए कि सभी गांवों में सीएससी सैन्टर होने सुनिश्चित होने चाहिए। सभी सीएससी सैन्टर में निर्धारित शुल्क से ज्यादा की शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए, रेट लिस्ट सीएससी सैन्टरों पर स्पष्ट रूप से चस्पा होनी चाहिए। उन्होनें यह भी कहा कि यदि किसी सैन्टर पर निर्धारित रेट से ज्यादा की शुल्क लेने की शिकायत सामने आए तो जांच करते हुए तुरन्त कार्रवाई की जाए। उन्होनें इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग से जुड़े बिन्दू पर भी समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि टीकाकरण का कार्य शत प्रतिशत होना चाहिए, मृत्यु दर घटाने की दिशा में जो कार्य किए जा सकते है उसे करे, टीबी से सम्बधिंत जो भी मरीज है उन्हें समय पर पौषण किट व डीबीटी के माध्यम से राशि भी समय रहते दी जाए।
उन्होंने कहा कि सरकार की जितनी भी योजनाएं क्रियान्वित है, वे सभी जिला प्रशासन की वैबसाईट ambala.gov.in पर सभी अंकित होनी चाहिए ताकि आमजन को योजनाओं से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त करने में सुगमता हो। इस मौके पर सह अध्यक्ष कार्तिकेय शर्मा ने भी एजेन्डे में रखे बिन्दूओं के तहत सम्बधिंत विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एमपीलैड के तहत चल रहे विकास कार्यो की प्रगति बारे, जनऔषधि केन्द्र, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, जल शक्ति अभियान, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, पीएम भारती जनऔषधि परियोजना, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, पीएम कुसुम-2 योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय पुस्तकालय मिशन योजना के साथ-साथ अन्य योजनाओं के बारे समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बॉक्स:
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है और उनका अंतिम छोर में बैठे पात्र व्यक्ति को इनका लाभ दिलवाने का काम किया जा रहा हैं। इसी तर्ज पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश के लोगों को सुगमता से दिया जा रहा हैं। उन्होनें मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि एमपीलैड के तहत जो भी कार्य होते है उसके लिए जो भी ऐस्टीमेंट तैयार करने है उन सभी को समय रहते तैयार कर लें, ताकि इन कार्यो को प्राथमिकता के करवाकर जनता को समर्पित किया जा सके। उन्होनें कहा कि एमपीलैड के तहत कार्यो में किसी भी प्रकार की देरी सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा के जींद जिले में आ रहे है जहां पर वह देश की पहली हाईड्रेजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर जनता को इसकी सौगात देंगे वहीं इस सौगात के साथ साथ अनेको सौगाते देने का काम करेंगे। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हरियाणा से विशेष लगाव है और उनके नेतृत्व में हरियाणा को अनेकों सौगाते पहले भी मिली हैं।
बॉक्स:
इस मौके पर लोकसभा सांसद वरूण चौधरी ने भी मीडिया से बातचीत करते हुए सफाई व्यवस्था के विषय के तहत कहा कि सफाई व्यवस्था का कार्य बेहतर तरीके से होना चाहिए। सफाई व्यवस्था के तहत जो वर्क प्लान बनाया जाता है वह बेहतर होना चाहिए ताकि सफाई व्यवस्था का कार्य बेहतर तरीके से हो सकें। उन्होनें इस मौके पर यह भी कहा कि एमपीलैड के तहत जो भी कार्य करवाएं जाने है, उन सभी कार्यो का एस्टीमेट समय रहते तैयार होना चाहिए और वे सभी कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ प्राथमिकता के आधार पर पूरे होने चाहिए। उन्होनें इस मौके पर यह भी कहा कि सरकारी योजनाओं के तहत जो भी विभाग कोई शिविर या अन्य गतिविधियां एवं कार्यक्रम कर रहे है वे उसकी जानकारी उपायुक्त कार्यालय में देना सुनिश्चित करें। इसके साथ-साथ योजनाओं का भी व्यापक प्रचार प्रसार करवाएं, ताकि लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक जानकारी मिले और वे योजनाओं का लाभ उठा सकें। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होनें यह भी कहा कि मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए नगर निगम शहर की सभी जगहों पर नालों व ड्रेनों की सफाई व्यवस्था शत प्रतिशत करवाएं ताकि लोगों को जलभराव की स्थिति का सामना न करना पड़े।
बैठक में उपायुक्त अजय सिंह तोमर, नगर निगम कमीश्रर विरेन्द्र सहरावत, अतिरिक्त उपायुक्त विराट, एसडीएम अम्बाला शहर दर्शन कुमार, एसडीएम नारायणगढ़ शिवजीत भारती, एसडीएम अम्बाला छावनी कनिका गोयल, एसडीएम बराड़ा सतीन्द्र सिवाच, मेयर अक्षिता सैनी, नगर परिषद् अध्यक्ष स्वर्ण कौर के साथ-साथ संबंधित विभागों के अधिकारी, पंचायत समितियों के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।