कुरुक्षेत्र: हरियाणा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा है कार्यकर्ता के लिए पार्टी सर्वोपरि है उनको पार्टी ने 2014 और 2019 में विधायक बनाया फिर मनोहर लाल व नायब सैनी सरकार में मंत्री बनाया गया। 2024 के चुनाव में पार्टी ने टिकट बदलने का काम किया तब भी पार्टी संगठन के काम में तन मन धन से जुटे हैं क्योंकि साधारण से साधारण कार्यकर्ता को बड़े से बड़ा चाहे विधायक मंत्री सांसद और अन्य वरिष्ठ पदों पर समायोजित करने का काम भाजपा कर रही है डॉ बनवारी लाल आज यहां भाजपा अनुसूचित मोर्चे के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान कटारिया के प्रतिष्ठान में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी कार्य कर रहे हैं। पिछले दिनों पार्टी के चुनाव प्रचार में दिल्ली, असम, बिहार आदि राज्यों में अहम जिम्मेदारियां निभा कर जीत दिलाने का कार्य करने वाले डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि पार्टी संगठन में उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है और अनेक अनुभव लगातार मिल रहे हैं। पिछले दिनों रेवाड़ी जिले के बावल विधानसभा क्षेत्र में जहां से डॉ. बनवारी लाल दो बार विधायक रहे हैं वहां मुख्यमंत्री की जनसभा में सांसद, मंत्री एवं जिले के तीनों भाजपा विधायकों के नहीं पहुंचने पर कांग्रेस के द्वारा लगाए जा रहे पार्टी में भारी फुट के बारे में उन्होंने कहा कि यह मामला भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व के संज्ञान में है वह इस पर कुछ कहना नहीं चाहते हैं।
