कुरुक्षेत्र, 6 जुलाई ।   मेरा युवा भारत केंद्र, कुरुक्षेत्र द्वारा एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के अवसर पर भाषण, निबंध प्रतियोगिता एवं राष्ट्र जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर डायरेक्टर  विशाल शर्मा, उर्वशी शर्मा तथा प्रधानाचार्या ममता शर्मा उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम में लगभग 180 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।  विद्यार्थियों ने भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता में अपने विचार प्रस्तुत किए तथा राष्ट्र जागरूकता रैली के माध्यम से राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
इस कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय में मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक कर्ण गाबा एवं अनमोल बुधिराजा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय प्रशासन, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *