6028 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, जबकि 5876 अभ्यर्थी रहे गैर हाजिर :डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा
करनाल, 5 जुलाई। हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक जिला अटॉर्नी (एडीए) पद के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा रविवार को जिला में सभी 39 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं नकल रहित सम्पन्न हुई। प्रशासन की ओर से एडीए की परीक्षा में 11,904 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था की गई थी, लेकिन इनमें से 6028 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी जबकि 5876 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे।
डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने रविवार को हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक जिला अटॉर्नी (एडीए) पद की स्क्रीनिंग परीक्षा के लिए जिला में स्थापित परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीसी ने गुरू नानक खालसा कॉलेज,पीएमश्री राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय (लडके), गुरू हरि किशन पब्लिक स्कूल सेक्टर- 13 व डीएवी पीजी कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और कंट्रोल रूम तथा क्लास रूम भी चेक किए। कहीं कोई अनियमितता नहीं मिली। डीसी ने मौके पर सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा प्रबंधों और जैमर आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जो कि सही पाए गए। इस दौरान एडीसी डॉ. राहुल रईया , एसीयूटी सोहम शैलेंद्र, डीईओ रोहतास वर्मा भी उनके साथ रहे।
