कुरुक्षेत्र पुलिस ने दुकान से बिजली की मोटर चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग दर्शंन में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने दुकान से बिजली की मोटरें चोरी करने के आरोपी राजेन्द्र वासी शुगर मिल कालोनी कैथल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में सुखविन्द्र सिंह वासी प्रताप कालोनी कुरुक्षेत्र ने बताया कि उसकी सैनी समाज धर्मशाला में इलेक्ट्रिकल वर्क्स की दुकान है। दिनांक 2 जून को सुबह करीब 5 बजे अज्ञात व्यक्ति उसकी दुकान के टेल तोड़कर दुकान से सिंगल व थ्री फेस की करीब 20 मोटरें चोरी करके ले गए हैं। जिसकी शिकायत पर थाना केयूके में मामला दर्ज करके जाँच अपराध अन्वेषण शाखा-1 को सौंपी गई।
दिनांक 1 जुलाई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी प्रतीक के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक प्रेम गिरवर, मुख्य सिपाही कृष्ण व सिपाही विकास की टीम ने दुकान से बिजली की मोटरें चोरी करने के आरोपी राजेन्द्र वासी शुगर मिल कालोनी कैथल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से 15 हजार रूपये बरामद किये गए। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
