चंडीगढ़। केंद्र सरकार ने पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता सत्य पाल जैन की नियुक्ति तीन महीने के लिए फिर से कर दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। नया कार्यकाल एक जुलाई 2026 से प्रभावी होगा।
सत्य पाल जैन वर्ष 2015 से लगातार पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में केंद्र सरकार का पक्ष रख रहे हैं। उनका पिछला कार्यकाल 30 जून 2026 को समाप्त हुआ था, जिसके बाद अब उन्हें तीन महीने का नया विस्तार दिया गया है।
केंद्र सरकार के आदेश में इलाहाबाद हाई कोर्ट के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल शशि प्रकाश सिंह और पटना हाई कोर्ट के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल कृष्ण नंदन सिंह की भी तीन महीने के लिए पुनर्नियुक्ति की गई है।
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के लिए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल का पद दिसंबर 2014 में सृजित किया गया था। इसके बाद अप्रैल 2015 में सत्य पाल जैन इस पद पर नियुक्त होने वाले पहले कानून अधिकारी बने थे। तब से वह लगातार केंद्र सरकार की ओर से हाई कोर्ट में सभी महत्वपूर्ण मामलों की पैरवी कर रहे हैं।
केंद्र सरकार के आदेश में इलाहाबाद हाई कोर्ट के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल शशि प्रकाश सिंह और पटना हाई कोर्ट के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल कृष्ण नंदन सिंह की भी तीन महीने के लिए पुनर्नियुक्ति की गई है।
