कुरुक्षेत्र 6 जून। आजादी का अमृतमहोत्सव के अंतर्गत हरियाणा कला परिषद द्वारा विभिन्न विद्यालयों में आयोजित की जा रही कार्यशालाओं की श्रृंख्ला में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र के केशव सदन में 20 दिवसीय बांसुरी वादन कार्यशाला का समापन विधिवत रूप से किया गया। जिसमें हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय भसीन जी के प्रतिनिधित्व के रूप में कार्यालय प्रभारी धर्मपाल ने मुख्य अतिथि के रूप में एवं मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रधानाचार्य डॉ सचिन्द्र कुमार एवं बांसुरी वादक डॉ मनीश कुकरेजा द्वारा मुख्यातिथि एवं विशिष्ट अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया ।ओम की ध्वनि के साथ दीप प्रज्वलन किया गया बाँसुरी वादन की  नन्ही नन्ही प्रतिभागियों द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई। बाँसुरी वादन कार्यशाला के समापन समारोह का कुशल मंच संचालन डॉ सुनीता कपूर  द्वारा किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ सचिन्द्र कुमार ने बांसुरी वादन कार्यशाला पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस तरह बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हरियाणा कला परिषद द्वारा छात्रों को बांसुरी वादन की प्रतिभा व गुरु और शिष्य की प्राचीन परंपरा का पालन करने हेतु  बाँसुरी वादन कार्यशाला की सहमति प्रदान कर एक पुनीत कार्य किया गया।  20 दिवसीय कार्यशाला में बच्चों को गायत्री मंत्र, अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम, वंदे मातरम, राष्ट्रगान जैसी भिन्न भिन्न धुनें बांसुरी वादन पर सिखाई गई । मुख्य अतिथि धर्मपाल ने भी प्रतिभागियों की जमकर सराहना की। वहीं विशिष्ट अतिथि विकास ने बच्चों द्वारा किये गए अभ्यास की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विश्वास दिलाया कि भविष्य में आगे भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इसी प्रकार हरियाणा कला परिषद विद्यालय को सहयोग देता रहेगा । अंत में सभी प्रतिभागियों को बाँसुरी वादन कुशलता प्रमाण पत्र वितरित किये गए। वहीं प्रधानाचार्य सचिंद्र कुमार ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर धन्यवाद किया । कार्यशाला में प्रतिभागियों के रूप में जागृति, परमीत, अंकित, तेजस सैनी सानवी, दीक्षा, इशिका, राशि, वसुधा,  कनिशा, अंजली, महक, नैंसी, हिमांशु,  प्राची व जगन ने रुचिपूर्वक भाग लिया ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *