अंबाल। लगातार गर्मी बढ़ने के कारण परिदों को होने वाली पानी व दाने की दिक्कत को देखते हुए गौ सेवा दल एवं कृष्ण सेवा परिवार की ओर से कसोरे रखने के मुहिम की शुरूआत की गई। इस कड़ी में अंबाला शहर के मिशन अस्पताल में मेयर शक्तिरानी शर्मा ने मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचकर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान पौधे के नीचे कसोरे व दाना रखा और कसोरे में पानी डालने की जिम्मेदारी मिशन अस्पताल के स्टाफ ने ली। शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि यह प्रकृत्ति के प्रति हमारा दायित्व है और बेहद खुशी की बात है कि सभी मिलकर इसे निभा रहे हैं।
मेयर शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि कसोरे रखने की युवाओं की बेहद अच्छी सोच है। क्योंकि इतनी गर्मी में जब इंसान को प्यास लगी है तो ऐसे में पंछी पानी तलाशने कहां जाएंगे। यह हर साल इसी तरह मुहिम चलाते हैं, जोकि तारीफ के काबिल है। मोनू चावला ने कहा कि परिदों को पानी व दाना देने के लिए आज से कसोरे रखने की शुरूआत की गई, जिसका शुभारंभ मेयर शक्तिरानी शर्मा ने कहा किया है। मोनू चावला ने लोगों से आग्रह किया कि वह भी परिदों को राहत पहुंचाते हुए अपने घरों व बाहर परिदों के पानी रखें।
मिशन अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सुनील सादिक ने कहा कि शहर कंकरीट बन गया है और ऐसे में कहीं भी ऐसी जगह नही, जहां पर परिंदे पानी पी सके। मेयर शक्तिरानी शर्मा ने इस अभियान की शुरूआत की है और मिशन अस्पताल का स्टाफ विश्वास दिलाता है कि कभी परिंदों के कसोरे खाली नहीं रहेंगे।
