कुरुक्षेत्र, 1 जुलाई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुरुक्षेत्र की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने साक्षी बाल कुंज आश्रम लाडवा कुरुक्षेत्र का विजिट किया। वहां पर उन्होंने बच्चों से बातचीत की और बच्चों के कमरों का निरीक्षण किया और उनको दिए जाने वाले भोजन का जायजा लिया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुरुक्षेत्र की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने बाबा बंसी वाला वृद्ध आश्रम लाडवा कुरुक्षेत्र का विजिट किया। वहां पर उन्होंने बुजुर्गों से बातचीत की, उनकी समस्याएं जानी और उनके कमरों का निरीक्षण किया और उनको दिए जाने वाले भोजन का जायजा लिया।
