लाडवा, 1 जुलाई। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रदेश के हर वर्ग के लिए योजनाओं बनाकर उन्हें लागू किया जा रहा है। भाजपा सरकार प्रदेश में अंत्योदय की नीति से कार्य कर रही है। सबसे पहले अंतिम व्यक्ति को लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लाडवा विधानसभा के प्रत्येक गांव व शहरी क्षेत्र में करोड़ों रुपए से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इन कामों के पूरा होने पर हल्के की तस्वीर पूरे प्रदेश में अलग ही नजर आएगी।
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने लाडवा विधानसभा के गांव प्रहलादपुर निवासी बलविंद्र को 5 लाख रुपए का चैक वितरित किया। गांव प्रहलादपुर निवासी बलविंद्र की पत्नी पिंकी की 21 जून 2026 को सायं के समय चारा काटते समय चारा मशीन में चुन्नी फंस जाने की वजह से सांस घुटने के कारण मृत्यु हो गई थी, जिन्हें मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत सहायता राशि प्रदान की गई है।
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि प्रदेश के किसानों व मजदूरों की खेती का कार्य करते समय दुर्घटना की स्थिति में सरकार द्वारा मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत सहायता की जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस योजना में संशोधन करते हुए आयु सीमा 65 वर्ष से बढ़ाकर 75 वर्ष कर दिया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों व मजदूरों को इस योजना का लाभ प्राप्त हो सके। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस योजना में जहरीली गैस के कारण किसी किसान या मजदूर की मृत्यु या अंग हानि होने पर भी सहायता की व्यवस्था का प्रावधान किया है।
इस मौके पर जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी कुरुक्षेत्र राजीव सोलंकी, मार्किट कमेटी बाबैन सचिव गुरमीत सिंह सैनी, मार्किट कमेटी बाबैन चेयरमैन जसविन्द्र सैनी सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद
