कुरुक्षेत्र, 30 जून। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण भारतीय निर्वाचन आयोग का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें और अभियान को पूरी निष्ठा एवं तत्परता के साथ सफल बनाने के निर्देश दिए।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने अभियान की धीमी प्रगति पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य में तेजी लाई जाए तथा निर्धारित समयावधि में लक्ष्य पूर्ण किया जाए। इसके अतिरिक्त बीएलओ की सहायता के लिए अतिरिक्त बीएलओ भी नियुक्त किये गए है।यदि कोई बीएलओ या सुपरवाइजर कार्य नहीं कर रहा है या उसका कार्य असंतोषजनक पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम कुमार मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अभियान की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करते हुए प्रगति में तेजी लाई जाए और प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि जिले में 810 बीएलओ 783831 वोटरों का विशेष गहन पुनरीक्षण कर रहे हैं। इनमें से 760987 मतदाताओं को एन्यूमरेशन फार्म बांटे जा चुके हैं। बीएलओ द्वारा एन्यूमरेशन फार्म भरकर जमा किया जा रहा है, जिन्हें साथ-साथ डिजिटलाइजेशन भी किया जा रहा है। अब तक 247994 मतदाताओं के एन्यूमरेशन फार्मों का डिजिटलाइजेशन किया जा चुका है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *