प्रकाश उत्सव समागम को सफल बनाने में योगदान देने वाले कर्मचारियों को दिया जाएगा बोनस : बाबा कर्मजीत सिंह
संस्था के लिए निष्ठा व ईमानदारी से करें काम: प्रधान
कुरुक्षेत्र, 6 जून
सिख विरोधी दंगे जून 1984 के शहीदों को नमन करते हुए हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के प्रधान बाबा कर्मजीत सिंह ने हैड ऑफिस कुरुक्षेत्र में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि जून 1984 में सिखों का नरसंहार एक निंदनीय घटना है, जो सिखों के लिए कभी भी न भुलाने वाले क्षण हैं। उस समय के दौरान सिखों के साथ जो हुआ, उसकी पीड़ा आज भी असहनीय है। उन्होंने कहा कि सिखों ने देश को स्वतंत्र करवाने और उन्नति में अहम योगदान दिया है, बावजूद इसके आजाद देश में सिखों को जून 1984 के दिन देखने पड़े। उन्होंने गुरु चरणों में अरदास करते हुए शहीदों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
तत्पश्चात हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के प्रधान ने अपने कार्यालय में कुछ नवनियुकत कर्मचारियों को नियुकित पत्र दिए। उन्होंने कर्मचारियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि संस्था मां की तरह होती हैं, जिस तरह हम अपनी मां से स्नेह करते हैं, उसी प्रकार हमें संस्था से भी स्नेह करना चाहिए। संस्था को मां का दर्जा देते हुए कर्मचारियों को हमेशा निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सब को मिलकर एकजुटता से कार्य करना चाहिए, संस्था के प्रति हमारा यही कर्तव्य भी बनता है। श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी महाराज के प्रकाश उत्सव समागम की सफलता से गद्गद हरियाणा कमेटी के प्रधान ने कहा कि जिन कर्मचारियों ने समागम में ड्यूटी है, उन्हें जून महीने के वेतन के साथ ११०० रुपये बोनस भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि  भविष्य में भी कर्मचारियों को हरसंभव सुविधाएं दी जाएगी। इस मौके पर कनिष्ठ उपप्रधान बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला, कार्यकारिणी समिति मैंबर जसवंत सिंह दुनियामाजरा, ओएसडी भरपूर सिंह, सीईओ डीपी सिंह, सचिव सरबजीत सिंह, धर्म प्रचार सचिव मुखत्यार सिंह, अतिरिकत सचिव राजपाल सिंह, अमला प्रभारी सुखदेव सिंह, जनरल ब्रंाच प्रभारी सतपाल सिंह, आईए सुरेंंद्र सिंह, सुपरवाईजर बलजीत सिंह, यात्रा विभाग प्रभारी हरकीरत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

फोटो कैप्शन
एचएसजीएमसी-1 : हैड ऑफिस कुरुक्षेत्र में पौधारोपण करते एचएसजीएमसी प्रधान बाबा कर्मजीत सिंह, कनिष्ठ उपप्रधान बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला व अन्य।
एचएसजीएमसी-2 व 3 : नवनियुकत कर्मचारियों को नियुकित पत्र देते एचएसजीएमसी प्रधान बाबा कर्मजीत सिंह, कनिष्ठ उपप्रधान बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला व अन्य।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *