करनाल। महापौर रेणु बाला गुप्ता ने मंगलवार को करनाल स्थित बाल भवन में आयोजित समर वेकेशन कैंप के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने समर कैंप के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं शिक्षाप्रद गतिविधियों का अवलोकन किया। साथ ही उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास, अनुशासन तथा सृजनात्मक सोच की मुक्त कंठ से सराहना की।
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि समर वेकेशन कैंप केवल अवकाश बिताने का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की सशक्त पाठशाला हैं। ऐसे शिविर बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें निखारने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं। इससे उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, टीम भावना, अनुशासन तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में बच्चों का सर्वांगीण विकास अत्यंत आवश्यक है और इस दिशा में बाल भवन जैसे संस्थानों की भूमिका अत्यंत सराहनीय है।
उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों, कलात्मक प्रदर्शनों और रचनात्मक गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन प्रस्तुतियों में बच्चों की मेहनत, कल्पनाशीलता और प्रशिक्षकों का समर्पण स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए निरंतर सीखने और अपनी प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर महापौर ने जिला बाल कल्याण अधिकारी मंजू चौधरी, कार्यक्रम अधिकारी सुमर शर्मा, गौरी दत्ता, सहलाज, रजनीश चोपड़ा, नीना, विनीत तथा नीरू सहित सभी शिक्षकों, अधिकारियों एवं उपस्थित गणमान्यजनों से आत्मीय भेंट कर आयोजन की सफलता पर उन्हें बधाई दी।

समर्पित प्रयासों की सराहना
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने बाल भवन की संपूर्ण टीम, सभी शिक्षकों, प्रशिक्षकों एवं आयोजकों के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पित प्रयासों के कारण बच्चों को सीखने, अपनी प्रतिभा को निखारने और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने का उत्कृष्ट मंच मिला है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और समाज के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *