करनाल। नगर निगम सभागार में मंगलवार को सेवानिवृत्त सफाई योद्धा प्रधान राम सिंह के सम्मान में आयोजित गरिमामयी समारोह भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महापौर रेणु बाला गुप्ता ने राम सिंह को सम्मानित करते हुए उनके दीर्घकालीन सेवाभाव, कर्तव्यनिष्ठा और स्वच्छता के प्रति समर्पण की सराहना की। साथ ही उनके स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध जीवन की मंगलकामनाएं दीं।
इस अवसर पर महापौर रेणु बाला गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि नगर की स्वच्छता केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज सेवा का सर्वोच्च माध्यम है। सफाई योद्धाओं के अथक परिश्रम और समर्पण से ही शहर स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनता है। उन्होंने कहा कि प्रधान राम सिंह ने वर्षों तक पूरी ईमानदारी, निष्ठा और सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर नगर निगम परिवार का गौरव बढ़ाया है। उनकी कार्यशैली आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।
महापौर ने कहा कि किसी भी कर्मचारी की सबसे बड़ी पहचान उसका समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा होती है। सफाई योद्धा प्रधान राम सिंह ने अपने पूरे सेवाकाल में जिस प्रतिबद्धता और मेहनत का परिचय दिया, उसके लिए पूरा नगर परिवार सदैव उनका ऋणी रहेगा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनका आगामी जीवन उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और नई उपलब्धियों से परिपूर्ण रहे।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा, एएमसी अशोक कुमार, सफाई योद्धा जिला प्रधान सुभाष प्रोचा, पार्षद प्रतिनिधि सुभाष कोच, रजनी प्रोचा सहित नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी, सफाई योद्धा एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

भावुक वातावरण में विदाई
समारोह के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने सेवानिवृत्त प्रधान राम सिंह के योगदान की भरपूर सराहना करते हुए उन्हें भावुक वातावरण में विदाई दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *