अम्बाला। हजपा सुप्रीमो व पूर्व केंद्रीय मंत्री पं. विनोद शर्मा ने पार्टी कार्यालय पर अपनी पार्टी के सभी पार्षदों के साथ बैठक की। बैठक में कई विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में 8 जून को नगर निगम की हाऊस की बैठक को लेकर निम्र मुद्दों पर सभी पार्षदो के साथ सहमति जताई गई।
निगम में कार्य कर रहे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने बारे तथा निगम में रिक्त पड़े 700 से ऊपर खाली पदों को तुरंत प्रभाव से भरे जाने पर सरकार को लिखा जाएगा जिससे नगर निगम अम्बाला का कार्य सुचारू रूप से चल सके। साथ में यह भी निर्णय लिया गया कि ये सभी कर्मचारी अम्बाला के हों ताकि अम्बाला के लोगों के साथ रोजगार में न्याय हो सके। गौरतलब है कि पहले नगर निगम में भर्ती प्रक्रिया आयुक्त नगर निगम के द्वारा की जाती थी।
नगर निगम में मुख्यत: एनडीसी व प्रापर्टी आई.डी. व टैक्स में आ रही त्रुटियों के ठीक न होने के कारण लोगों में काफी रोष है। इसको तुरंत प्रभाव से दुरुस्त किया जाए।
साथ ही रेहड़ी-फड़ी वाले गरीब मेहनतकश को उपयुक्त स्थान मुहैया करवाया जाए।
नगर निगम में शामिल किए गए गांवों में शहर की तर्ज पर विकास कार्य तेज गति से करवाए जाएं व मूलभूत सुविधाएं सड़क, बिजली-पानी आदि को दुरुस्त किया जाए। उन ग्रामीणों को भी शहरवासियों की तरह अपनी सम्पत्ति का मालिकाना हक दिया जाए जिससे वे अपनी सम्पत्ति को आसानी से खरीद-फरोख्त कर सकें।
बैठक में सभी ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया किनगर निगम के कर्मचारियों व अफसरों के रवैये से आम जनता बहुत हताश हैं और शहर के लोग अफसरों के इस रवैये के चलते दलालों की दलदल में फंस जाते हैं और अफसरों के इस रवैये को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर उन्होंने अपना रवैये में बदलाव नहीं किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
बैठक में संयुक्त रूप से निर्णय लिया गया कि निगम में अफसरों के कक्ष में व निगम की किसी भी मीटिंग में निगम सदस्यों व संबंधित व्यक्ति के अलावा किसी भी अन्य व्यक्ति का आना निषेध होगा ताकि निगम के अधिकारी व कर्मचारी अपने कक्ष में बैठकर जनता की समस्याओं का समाधान नियमित रूप से कर सकें व निगम की बैठकें भी सुचारू रूप से चल सकें।

फोटो- पूर्व केंद्रीय मंत्री पं. विनोद शर्मा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *