पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के मार्गदर्शन में थाना इस्माईलाबाद पुलिस ने गांव ठसका अली में हुए मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त डंडे भी बरामद किए हैं। मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी गहनता से जांच की जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 03 जून 2026 को गांव ठसका अली में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता निर्मल सिंह निवासी गांव ठसका अली ने आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसके परिवार पर डंडों, लाठियों एवं ईंटों से हमला कर दिया, जिसमें अमरीक सिंह, सतपाल सिंह, मनप्रीत कौर, मंगल सिंह, शीशपाल सहित कई लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार अस्पताल में करवाया गया तथा मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना इस्माईलाबाद में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पहले ही कई आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है। आगे की जांच के दौरान 28 जून 2026 को पुलिस ने मामले में वांछितगुरपाल सिंह, अर्जुन कुमार तथा तेजपाल, तीनों निवासी गांव ठसका अली को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए अपनी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्तडंडेबरामद करवाए। पुलिस ने बरामद हथियारों को नियमानुसार कब्जे में लेकर मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत की मांग की गई है। मामले में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी एवं अन्य तथ्यों की जांच जारी है। दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *