पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के मार्गदर्शन में थाना इस्माईलाबाद पुलिस ने खेत में हुए जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई करते हुए एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है। मामले में अन्य आरोपियों के विरुद्ध पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 16 जून 2026 को थाना इस्माईलाबाद में गांव तंगोरी निवासी सर्वजीत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि खेत में जमीन के विवाद को लेकर आरोपियों ने गंडासियों व डंडों से उस पर तथा उसके पिता गुरभजन सिंह पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उपचार के दौरान प्राप्त एक्स-रे रिपोर्ट में दोनों घायलों को फ्रैक्चर होने की पुष्टि होने पर मुकदमे में संबंधित धाराएं भी बढ़ाई गई थीं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पहले आरोपीजगजीत सिंहएवंकश्मीर सिंहको गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त गंडासी, लाठी तथा ट्रैक्टर बरामद किया था। जांच को आगे बढ़ाते हुए 28 जून 2026 को पुलिस ने मामले में वांछित आरोपीदिलप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव तंगोरीको भी गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए वारदात में प्रयुक्तडंडाबरामद करवाया। साथ ही आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल की निशानदेही भी करवाई गई। पुलिस ने बरामद डंडे को नियमानुसार कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई।
पुलिस के अनुसार आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासतकी मांग की गई है। मामले में शेष आरोपियों की भूमिका एवं अन्य तथ्यों की भी गहनता से जांच की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
