करनाल, 28 जून।
मैढ़ सुनार परिषद्, हरियाणा के दिनांक 07 जून 2026 को सम्पन्न लोकतांत्रिक एवं निर्विरोध निर्वाचन के उपरांत आज नवनिर्वाचित राज्य कार्यकारिणी तथा जिला करनाल इकाई के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने-अपने दायित्वों का विधिवत ग्रहण किया। समारोह में समाज के वरिष्ठजनों, संरक्षकों, विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने सहभागिता कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
समारोह में नवनिर्वाचित राज्य कार्यकारिणी के प्रदेशाध्यक्ष श्री विनोद कुमार, प्रदेश महासचिव श्री श्रवण कुमार , प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार वर्मा, प्रदेश सह सचिव श्री हरीश एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राकेश वर्मा सहित समस्त पदाधिकारियों ने समाज के संविधान एवं नियमों के अनुरूप निष्पक्षता, पारदर्शिता, सेवा, समर्पण एवं संगठन की भावना से समाजहित में कार्य करने की शपथ ग्रहण की।
इसी अवसर पर मैढ़ सुनार परिषद्, हरियाणा – जिला करनाल इकाई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भी परिचय कराया गया, जिसमें जिलाध्यक्ष श्री राकेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्री दलेल सिंह वर्मा, जिला महासचिव श्री प्रेम प्रकाश वर्मा जिला सहसचिव श्री नोहरिया राम वर्मा तथा जिला कोषाध्यक्ष श्री नन्द लाल वर्मा सहित समस्त पदाधिकारियों ने समाज सेवा, संगठन की मजबूती एवं समाजहित में पूर्ण निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रति उनके आजीवन समर्पण, निःस्वार्थ सेवा, अमूल्य योगदान एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व के सम्मानस्वरूप श्री रोहतास कंवर, श्री शाम लाल वर्मा, श्री देवी दयाल सोनी एवं श्री हुकम चन्द वर्मा को परिषद् की प्रतिष्ठित “मैढ़ रत्न” मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। उपस्थित समाजबंधुओं ने करतल ध्वनि के साथ सभी सम्मानित विभूतियों का आत्मीय अभिनन्दन किया।
समारोह के दौरान परिषद् द्वारा समाज के दिवंगत सदस्यों स्वर्गीय श्री राम कंवर वर्मा, स्वर्गीय श्री शाम लाल सोनी, स्वर्गीय श्री भोपाल सिंह, स्वर्गीय श्री खजांची लाल वर्मा, स्वर्गीय श्री राहुल वर्मा, स्वर्गीय श्री राजपाल वर्मा एवं स्वर्गीय श्री राजेश वर्मा को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को कृतज्ञतापूर्वक नमन किया गया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि परिषद् का उद्देश्य समाज में संगठनात्मक एकता को सुदृढ़ करना, युवाओं को समाज से जोड़ना, शिक्षा, सामाजिक उत्थान, सांस्कृतिक संरक्षण एवं सेवा कार्यों को नई गति प्रदान करना तथा समाज के प्रत्येक सदस्य को परिषद् की गतिविधियों से सक्रिय रूप से जोड़ना रहेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समाज के सभी वर्गों के सहयोग, सहभागिता एवं मार्गदर्शन से परिषद् समाजहित के कार्यों को नई दिशा प्रदान करते हुए मैढ़ समाज को और अधिक संगठित, सशक्त एवं प्रगतिशील बनाने

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *