कुरुक्षेत्र, 26 जून। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिले में अलग अलग जगहों पर 101 सडक़ दुर्घटनाओं में 70 लोग घायल हुए है तथा 31 लोगों की मृत्यु हुई है। इसलिए जिले के सम्बन्धित विभागों के हर अधिकारी को सजग रहना होगा और दुर्घटनाओं पर अंकुश पाने के लिए हर संभव प्रयास करना होगा। इस मामलें में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि एनएच 44 पर कुरुक्षेत्र की सीमा में अवैध कट बनाने वाले लोगों, ढाबा संचालकों और पेट्रोल पम्प संचालकों के खिलाफ एनएचएआई विभाग की तरफ से एफआईआर दर्ज करवाई गई है। इस विषय पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और एनएचएआई विभाग की तरफ से जल्द ही अवैध कटो को दोबारा ठीक किया जाएगा।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले आरटीए विभाग ने 11 एजेंडों को विस्तार से हाउस के समक्ष रखा और कुछ आगामी एजेंडों को भी रखा गया तथा विस्तार से चर्चा की गई है। उपायुक्त ने कहा कि एनएच 44 पर सभी ढाबा संचालकों और पैट्रोल पंप संचालकों को किसी भी सूरत पर अवैध कट नहीं बनाने चाहिए। इन अवैध कटों के कारण ही सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए एनएचएआई विभाग द्वारा कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
उन्होंने कहा कि जिले में सड़क दुर्घटनाएं मन्नत सितारा होटल खानपुर जाटान, लाडवा चौक आदेश अस्पताल,मथाना,पिंडारसी ढांड रोड व खानपुर रोडान के आस-पास हुई है। इन सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। इतना ही नहीं पिहोवा रोड व ढांड रोड पर वाहनों की स्पीड को चैक करने के लिए पुलिस विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। इसके अलावा चिन्हित जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की संभावना को चैक करने के निर्देश दिए है।
उन्होंने कहा कि लाडवा चौक पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए रैड लाईट का शुरू करने के निर्देश दिए है,ब्रह्मïसरोवर के चारों तरफ और अंदरूहुनी जगहों पर कैमरे लगाने के प्रस्ताव पर तेजी से काम किया जाए। इसके अलावा आयुर्वेदिक कॉलेज से नजदीक लोटस ग्रीन सिटी वाली सडक़ एक सिंगल लेन वाली सडक़ है इस पर हैवी ट्रैफिक की आवा जावी से दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए हैवी ट्रैफिक के लिए इस रूट को बदला जाना अति अवश्यक है।
उपायुक्त ने कहा कि आनंद अस्पताल के नजदीक अतिक्रमण को हटाया गया है,सेक्टर 2 व 3 के मोड पर स्पीड ब्रेकर बना दिए गए है, एलएनजेपी चौक व देवीदासपुरा शिवधाम के पास टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर बना दिए गए है, ब्रह्मïसरोवर की पार्किंग के निकट पेवर ब्लॉक लगाने का काम पूरा किया गया है। खेडी रामनगर से अमीन की सडक़ की रिपेयर का काम किया गया है, झांसा ठोल रोड पर सडक़ की मुरम्मत का कार्य पूरा किया गया है, एनएच 152 डी पिहोवा कुरुक्षेत्र रोड के पास मुरम्मत का कार्य पूरा किया गया है, एनएच 152डी पिहोवा के प्रवेश और निकासी के कार्य को पूरा किया गया है,एनएच 44 पर हरिकुंज वैष्णों ढाबा सर्विस रोड की रिपेयर का कार्य किया गया है, एनएच 44 पर अतिक्रमण हटाया गया है, सेक्टर 3 व 4 की डिवाइडिंग पर स्पीड बे्रकर बना दिए गए है।
आरटीए विभाग ने हाउस के समक्ष एजेंडे में बताया कि वीआईपी रोड सेक्टर 10 नए बस स्टैंड से द्रोणाचार्य स्टेडियम तक बनाई गई सडक़ पर सफेद पट्टïी नहीं है तथा रोड मार्किंग भी नहीं की गई है, इसके अलावा सडक़ पर रिफलेक्टर भी नहीं लगाए गए है। इसी तरह महाराणा प्रताप चौक पर बनाए गए स्पीड ब्रेकर टूट चुके है तथा इनको रिपेयर किया जाना आवश्यक है। एनएच 152 डी पर सडक़ का एक हिस्सा पूरी तरह से टूट चुका है जिसे रिपेयर किया जान अति अवश्यक है। इस मौके पर एसडीएम अमन कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विरेन्द्र चौधरी, डीएसपी सुनील कुमार, डीएसपी निर्मल सिंह सहि अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *