कुरुक्षेत्र, 25 जून। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि एसआईआर का कार्य जिले में जोर शोर से चल रहा है। इस विषय में उन्होंने अधिकारियों को कहा कि एसआईआर का कार्य तय समय सीमा में पूरा करे, इस विषय में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
उपायुक्त वीरवार को नए लघु सचिवालय के सभागार में एसआईआर से सम्बन्धित एआरओस के कार्य की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने बैठक में एक एक करके सम्बन्धित एआरओस से बात की और उनको दिए गए बूथों पर कितना कार्य हो चुका है इसकी जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि सभी एआरओस अपने अपने क्षेत्र के सुपरवाईजर और बीएलओ से सम्पर्क करके रखे तथा समय समय पर उनके साथ बैठक भी करे। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी आप मतदाता के पास फार्म से सम्बन्धित जानकारी लेने के लिए जाए तो उसको पूरी तरह से फार्म भरने से सम्बन्धित गाइड करे ताकि कोई गलती ना हो।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने एसआईआर के कार्य में कोताही बरतने पर बीडीपीओ थानेसर को कारण बताओ नोटिस जारी किया और मुख्यालय को भी प्रति भेजने को कहा। सम्बन्धित विधानसभा में वितरण के बाद मतदाताओं द्वारा भरे गए गणना प्रपत्र प्राप्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। इन दिनों मतदाता सूची को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर 2026) का कार्य जारी है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत बीएलओ द्वारा घर-घर गणना प्रपत्र वितरण किया जा रहे हैं और अब मतदाताओं द्वारा भरे गए फार्म प्राप्त करने का काम भी शुरू कर दिया गया है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि बीएलओ जब उनके घर आएं तो सही जानकारी उपलब्ध करवाते हुए पूर्ण सहयोग करें और मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने एसआईआर कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों को गणना प्रपत्र वितरण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी चेतना चौधरी, डीडीपीओ विकास कुमार, चुनाव तहसीलदार संदीप कुमार, सहायक मीनू सैनी, प्रोग्रामर सर्वजीत सिंह, राजकुमार मेंहदीरत्ता, सुनील मराठा, विनोद, गौरव  सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *