कुरुक्षेत्र,  25 जून। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि समाधान शिविरों की शिकायतों को निर्धारित समय अवधि के अंदर निपटाने का प्रयास किया जाए। इस विषय को सभी अधिकारी विशेष फोकस रखकर कार्य करेंगे। इतना ही नहीं शिकायतों को पोर्टल पर भी अपडेट किया जाए। सभी अधिकारी और कर्मचारियों का प्रयास रहे कि कोई भी शिकायत आवेर डयू ना हो और प्रत्येक शिकायत का समाधान करने के उपरांत एटीआर रिपोर्ट पोर्टल पर अपडेट करे।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा वीरवार को स्थानीय नए लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं को सुन रहे थे, उन्होंने मौके पर अधिकारियों को कहा तय समय सीमा के अंदर संबंधित शिकायतों का निपटारा करें।
बैठक में उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिन विभागों की शिकायतें लंबित पड़ी हुई है, उनका जल्द समाधान करते हुए आमजन को राहत प्रदान करें। समाधान शिविर सरकार के सुशासन के संकल्प को जमीनी स्तर पर उतारने का एक प्रभावी माध्यम है। सभी विभागाध्यक्ष सुनिश्चित करें कि प्रत्येक शिकायत को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निपटाया जाए। गुणवत्तापूर्ण एटीआर पोर्टल पर अपलोड की जाए ताकि वह शिकायत दोबारा से न खुले। जिन शिकायतों का समाधान संभव नहीं है, उन्हें रिजेक्ट की श्रेणी में डाले। इस मौके पर सीएम एमिनेंट पर्सन गगन कोहली ,जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विकास कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *