अम्बाला, 24 जून:-
बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण करने के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला शहर के कार्यकारी अंिभयंता यूएचबीवीएन ऑप्रेशन अम्बाला शहर कार्यालय पता द्वितीय तल कार्यकारी अंिभयंता यूएचबीवीएन कार्यालय विद्युत सदन अग्रसेन चौक अम्बाला शहर में 25 जून 2026 को कार्यकारी अभियन्ता हरीश कुमार की अध्यक्षता में प्रात: 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली अदालत का आयोजन किया जाएगा। कोई भी उपभोक्ता अपनी बिजली से सम्बन्धित शिकायत यहां रख सकता है।
