कुरुक्षेत्र 23 जून। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सीजेएम एवं सचिव नीतिका भारद्वाज के दिशानिर्देशानुसार 26 जून 2026 को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस विभाग के सहयोग से जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में गांव छज्जूपुर, तलहेड़ी तथा आईटीआई पिहोवा में जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता हरपाल सिंह एवं पुलिस विभाग के प्रतिनिधियों द्वारा उपस्थित लोगों को नशा मुक्त भारत अभियान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
उन्होंने मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों, नशे की रोकथाम, नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटांसेज (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के प्रावधानों तथा आमजन के लिए उपलब्ध कानूनी उपायों के संबंध में जागरूक किया। इसके साथ ही लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। इस शिविर में उपस्थित लोगों ने नशे के विरुद्ध अभियान को सफल बनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में अपना सहयोग देने का संकल्प लिया।
