नीलोखेड़ी/करनाल, 21 जून। 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वाधान में नीलोखेड़ी की अनाज मंडी में रविवार को उपमंडल स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नीलोखेड़ी से विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। एसडीएम अशोक कुमार शर्मा नेे विधायक भगवान दास कबीरपंथी का स्वागत किया।

विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक सहित प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी, महिलाएं, पुरुष और बच्चों ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता से और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुडक़र अपना संदेश दिया।

विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम पूरे विश्व को योगमय होता देख रहे हैं। इसका श्रेय हमारे संतों, ऋषियों और विशेष रूप से हमारे कर्मयोगी एवं दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। प्रधानमंत्री ने सदियों से भारत की पहचान रही इस योग विद्या को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर पुन: स्थापित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि योग किसी व्यक्ति मात्र के लिए नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानवता के कल्याण के लिए है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हरियाणा योग आयोग का गठन किया गया है, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में योग के क्षेत्र में लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में योग के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले योगाचार्यों को भी सम्मानित किया गया। योगाभ्यास करने वाले बच्चों व आयुर्वेदिक टीम को सम्मानित किया गया।

एसडीएम अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि सभी को योग हर रोज करना चाहिए जिससे शरीर स्वस्थ सुंदर लचीला रहता है। उन्होंने योग करो निरोग रहो का संदेश देकर कार्यक्रम का समापन किया। इस मौके पर एसडीएम अशोक कुमार शर्मा, एच.आई.आर.डी डारेक्टर विरेन्द्र सिंह चौहान, नायब तहसीलदार भारत भूषण, नायब तहसीलदार निगधू साहिल अरोड़ा, मार्किट कमेटी नीलोखेड़ी के चैयरमैन, नगरपालिका नीलोखेड़ी के चैयरमैन व सचिव, आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ अनिल दत्त के साथ उनकी टीम मौजूद रही।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *