हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल की 12वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में राजस्थान के जांभा में तीसरी मूर्ति का अनावरण किया गया। इसके बहाने कुलदीप ने अपना शक्ति प्रदर्शन भी किया। पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने बिश्नोई समाज से वादा किया कि लोकसभा चुनावों से पहले वे उन्हें केंद्र की OBC सूची में शामिल करवाएंगे। चाहे इसके लिए उन्हें कोई भी कुर्बानी देनी पड़े या अपने आप को बेचना पड़े। इसके लिए समाज के लोगों को उसका साथ देना होगा।
कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने वाले महापुरुषों की कुर्बानियों को नमन करता हूं। हम प्रतिमाएं क्यों लगाती है। मूर्तियां दो प्रकार की होती है। एक तो परमेश्वर की होती है, जिसकी हम पूजा करते हैं। जबकि दूसरी मूर्ति वे होती है, जिनसे हम प्रेरणा लेते हैं और वे हमारे आदर्श बनते हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *