कुरुक्षेत्र, 03 जून। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-24 में पीजी कोर्स व यूजी एंड इंटिग्रेटिड प्रोग्राम्स में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया 1 जून से शुरु हो चुकी है जिसमें ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है। कुवि के लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि कुवि के शिक्षण विभागों/संस्थानों में विश्वविद्यालय की वेबसाइट से विभिन्न विभागों के यूजी इंटिग्रेटिड प्रोग्राम्स व पीजी प्रोग्राम्स में 1 जून से दाखिला प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। इसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एडमिशन के लिए अलग से लिंक बनाया गया है।
लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न शिक्षण विभागों के पीजी प्रोग्राम्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं 20 जून से आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि एमएससी पर्यावरण विज्ञान, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी तथा एमएससी अप्लाईड जियोफिजिक्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 20 जून को, एलएलबी प्रोफेशनल की प्रवेश परीक्षा 21 जून को होगी। एमबीए बजटिड व एसएफएस तथा एमएससी कंप्यूटर साइंस साफ्टवेयर व एमएससी की कॉमन प्रवेश परीक्षा 21 जून को होगी।
उन्होंने बताया कि एमएससी केमिस्ट्री, मैथ, फिजिक्स, जूलॉजी व फोरेंसिक साइंस में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 22 जून को तथा एमए इतिहास, राजनीतिक शास्त्र, डिफेंस स्ट्रेटिजिक्स स्टडीज के लिए प्रवेश परीक्षा 23 जून को होगी। बीलिब, एमलिब, एलएलएम, एमए मनोविज्ञान, लोक प्रशासन के लिए प्रवेश परीक्षा 24 जून को, एमएसडब्ल्यू, एमए अंग्रेजी, एमकॉम के लिए प्रवेश परीक्षा 25 जून को तथा एमए जनसंचार एवं मॉस कम्यूनिकेशन व एमए मास कम्युनिकेशन की कॉमन प्रवेश परीक्षा 26 जून को आयोजित होगी। एमए एआईएच, एमएससी स्टैटिसटिक्स के लिए प्रवेश परीक्षा 26 जून को, एमए समाज शास्त्र, एमए वूमेनस स्टडीज, एमएससी ग्राफिक्स, एनिमेशन एंड मल्टीमीडिया के लिए प्रवेश परीक्षा 27 जून को तथा एमटीटीएम, एमएचएम एंड सिटी के लिए कॉमन प्रवेश परीक्षा 28 जून को होगी।
डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि शारीरिक शिक्षा प्रोग्राम्स में बीपीएड, एमपीएड तथा योगा के लिए प्रवेश परीक्षा 28 जून को, एम फार्मेसी व एमए फिलॉसफी में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 29 जून को, एमए अर्थशास्त्र व एमए बिजनेस अर्थशास्त्र के लिए कॉमन प्रवेश परीक्षा 29 जून को होगी। एमए फाइन आर्ट्स, एमएफए तथा एमए म्यूजिक वोकल व इंस्ट्ररूमेंटल के लिए प्रवेश परीक्षा 30 जून को आयोजित होगी। एमए संस्कृत, हिन्दी, पंजाबी व एमएसी प्रिंटिंग ग्राफिक्स एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी के लिए प्रवेश परीक्षा 1 जुलाई, एमएससी बायोकेमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, बॉटनी, इलेक्ट्रॉनिक्स साइंस, अप्लाइड जियोलॉजी तथा जियोग्राफी के लिए प्रवेश परीक्षा 2 जुलाई को, एमएससी गृह विज्ञान फूड न्यूट्रिशियन एंड डॉयटिक्स, ह्यूमन डेवलपमेंट तथा एमए एजुकेशन के लिए प्रवेश परीक्षा 3 जुलाई को तथा बीएड स्पेशल वीआई व एमएड स्पेशल वीआई में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 4 जुलाई 2023 को आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि एमएड में दाखिले के लिए शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।

यूजी इंटिग्रेटिड प्रोग्राम्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 21 व 22 जून को होगी

लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि कुवि में यूजी इंटिग्रेटिड प्रोग्राम्स के तहत एमबीए पंचवर्षीय तथा बीबीए ऑनर्स में दाखिले के लिए कॉमन प्रवेश परीक्षा 21 जून को आयोजित होगी। बीए एलएलबी के लिए प्रवेश परीक्षा 21 जून को आयोजित होगी। बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स तथा मेमोरी ड्राइंग प्रेक्टिकल के लिए प्रवेश परीक्षा 22 जून 2023 को आयोजित की जाएगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *