कुरुक्षेत्र, 18 जून । उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि समाधान शिविर से संबंधित अधिकारी रिपोर्ट संबंधित पोर्टल पर अपडेट करें और उसकी एक रिपोर्ट उपाय कार्यालय में भी भेजें, इस विषय में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा वीरवार को नए लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आम जानकी समस्याओं को सुन रहे थे तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। उन्होंने आम नागरिकों को कहां की प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित आपकी प्रॉपर्टी में अगर कोई गलती है तो उसे ऑनलाइन ठीक करवा सकते हो, इसके अलावा उन्हें अपनी प्रॉपर्टी स्वत: सर्टिफाइड भी करनी होगी जिससे कि उनकी प्रॉपर्टी को कोई भी नहीं देख सकेगा।
समाधान शिविर में उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिन विभागों की शिकायतें लंबित पड़ी हुई है, उनका जल्द समाधान करते हुए आमजन को राहत प्रदान करें। समाधान शिविर सरकार के सुशासन के संकल्प को जमीनी स्तर पर उतारने का एक प्रभावी माध्यम है। सभी विभागाध्यक्ष सुनिश्चित करें कि प्रत्येक शिकायत को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निपटाया जाए। गुणवत्तापूर्ण एटीआर पोर्टल पर अपलोड की जाए ताकि वह शिकायत दोबारा से न खुले। जिन शिकायतों का समाधान संभव नहीं है, उन्हें रिजेक्ट की श्रेणी में डाले।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने समस्याएं सुनते हुए कहा कि वे एक-एक करके सभी पुलिस थानों में जनता दरबार लगा रहे हैं, जहां पर आम जनता की समस्याओं का समाधान मौके पर किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पिहोवा के पुलिस स्टेशन में आम जनता की समस्याओं का समाधान करने से संबंधित खुला दरबार लगाया जाएगा। इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विकास कुमार, सीएम एमिनेंट पर्सन गगन कोहली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
