करनाल, 18 जून।     केन्द्र सरकार की 12 वर्षों की जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुखी उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उपमंडल कार्यालय नीलोखेड़ी से एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान को एसडीएम अशोक कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा।

इस दौरान एसडीएम अशोक कुमार ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, आसपास के क्षेत्र तथा अपने मोहल्ले की नियमित सफाई सुनिश्चित करे, तो पूरा शहर स्वच्छ एवं सुंदर बन सकता है। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं, बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति स्थायी जागरूकता विकसित करना है। स्वच्छ वातावरण न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें तथा अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार भारत भूषण, तहसील परिसर अधिवक्ता संघ के प्रधान अमित राणा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे। तहसील परिसर के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक अभियान में भाग लेते हुए साफ-सफाई कार्य में अपना योगदान दिया। सभी ने मिलकर तहसील परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

नगरपालिका नीलोखेड़ी के सफाई कर्मचारियों ने भी इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई और स्वच्छता कार्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अभियान के दौरान सभी प्रतिभागियों ने श्रमदान करते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की तथा आमजन को भी इस जनआंदोलन से जुडऩे के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं सफाई कर्मचारियों ने स्वच्छ, स्वस्थ एवं विकसित नीलोखेड़ी के निर्माण का संकल्प लिया। सभी ने यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक सतत जनआंदोलन है, जिसकी सफलता जनसहभागिता से ही संभव है। प्रशासन द्वारा भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि स्वच्छता के प्रति लोगों में निरंतर जागरूकता बनी रहे और नीलोखेड़ी क्षेत्र स्वच्छता के क्षेत्र में एक आदर्श उदाहरण स्थापित कर सके।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *