कुरुक्षेत्र पुलिस में गांव बारवा में जानलेवा हमला करके गंभीर चोट मारने के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना केयूके पुलिस टीम ने जानलेवा हमला करके गम्भीर चोट मारने के आरोपी राहुल उर्फ़ रवि वासी बारवा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दिए अपने बयान में सतपाल वासी बारवा ने बताया कि वह अपने भाइयों के साथ मिलकर खेती करता है। उसके दादा के पास तीन लड़के हैं तथा 33 किले जमीन है।  उसके दादा ने जमीन का बटवारा किया हुआ था। जो उसके दादा ने खेतों की बटवारे को लेकर कोर्ट में केस डाला हुआ है। केस की पैरवी उसके पिता ओम प्रकाश कर रहे हैं। बटवारे में आई उसकी बुआ की जमीन पर वो खेती करते हैं । दिनांक 14 जून को उसके चाचा बाल किशन और उसके लड़के उनके घर आये और जमीन पर कब्ज़ा लेने की बता करने लगे। थोड़ी देर बाद उसके भाई ने बताया कि उसके चाचा बाल किशन व उसके लड़के रवि व अंकित 15/16 व्यक्तियों के साथ उनके खेत में ट्रेक्टर लेकर उनके खेत में कब्ज़ा लेने लगे। जब वो उनसे बात करने खेत में गए तो आरोपियों ने उनके ऊपर लाठी गंडासियों से हमला कर दिया। हमले में उसके पिता, उसे और उसके भाई को गंभीर चोटें लगी है जिनको हस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जिसके बयान पर थाना की केयूके में मामला दर्ज करके जांच पीएसआई राहुल को सौंपी गई। दिनांक 15 जून 26 को केयूके थाना की टीम में जानलेवा हमला करके गम्भीर चोट मारने के आरोपी राजीव उर्फ़ अंकित व बाल किशन वासीयान बारवा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया था

दिनांक 16 जून 26 को थाना केयूके के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिद्धू के मार्ग निर्देश में पीएसआई राहुल, मांगे राम व उप निरीक्षक कमल की टीम में जानलेवा हमला करके गम्भीर चोट मारने के आरोपी राहुल उर्फ़ रवि वासी बारवा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *