कुरुक्षेत्र 17 जून। रविवार सुबह कुरुक्षेत्र के गांधी नगर के पास दो युवकों पर गोली चलाने के दो आरोपियों को कुरुक्षेत्र पुलिस ने मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया है। मंगलवार देर रात अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने नैशनल हाइवे-44 पर रतनगढ़ के पास निर्माणाधीन जाट भवन के पास आरोपियों के पैरों में गोली मारकर काबू किया है। आरोपियों की पहचान टोनी वासी गांधी नगर व कपिल वासी छोटा बाजार थानेसर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों को ईलाज के लिए एलएनजेपी हस्पताल कुरुक्षेत्र में दाखिल करवाया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी देते हुए अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक ने बताया कि रविवार सुबह करीब 3 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि गांधी नगर के पास कार सवार युवक ने दो युवकों पर गोली चलाकार भाग गए हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौका पर पहुंची तथा सीन आफ क्राईम को मौका बुलाकर छानबीन की गई। घायल युवक अमन वासी कीर्ति नगर व प्रिंस वासी गांधी नगर को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। मौका से पुलिस को 5 खाली खोल और घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्कोर्पियो गाड़ी बरामद हुई थी। पुलिस ने पीड़ित प्रिंस वासी गाँधी नगर की शिकायत पर राहुल वासी बारना, टोनी वासी कुरुक्षेत्र व 3 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच जल्द करने और आरोपियों को गिरफतार करने के आदेश दिए थे।
दिनांक 16 जून 26 को शाम को निरीक्षक प्रतीक के मार्ग निर्देश में अपराध अन्वेषण शाखा-1 के पीएसआई राहुल, जसबीर व अन्य कर्मचारियों की टीम शाहबाद एरिया में आरोपियों की तलाश में थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि दो युवक एक बुलेट मोटरसाइकिल पर अवैध असले सहित नैशनल हाइवे-44 पर गांव रतनगढ़ के पास घुम रहे हैं। सूचना पर कन्ट्रोल रुम के माध्यम से जिलाभर में नाकाबंदी करवाकर चैंकिंग तेज की गई। अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम जैसे ही रतनगढ़ के पास पहुंची तो पुलिस टीम को मिली सूचना अनुसार बुलेट मोटरसाइकिल पर दो युवक दिखाई दिए। पुलिस टीम ने युवकों को रुकने का इशारा किया तो युवकों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। आरोपियों द्बारा चलाई गई एक गोली पीएसआई राहुल की बुलेट प्रुफ जैकेट में लगी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में आरोपियों के पैरों में गोली मारकर आरोपियों को काबू किया। घायल आरोपियों को पहले शाहबाद हस्पताल और बाद में सरकारी हस्पताल कुरुक्षेत्र में दाखिल करवाया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
