प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल में बदल रही भारत की तस्वीर, विकास और जनकल्याण के लिए नए कीर्तिमान स्थापित
करनाल, 16 जून।  
स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को केवल नई योजनाएं ही नहीं दीं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारकर करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। आज भारत विश्व की प्रमुख शक्तियों में शामिल हो रहा है और इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच, मजबूत नेतृत्व और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाली कार्यशैली को जाता है।
सुभाष चंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तित्व और कार्यशैली देश के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा देशहित को राजनीति से ऊपर रखा है और गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा तथा व्यापारी वर्ग के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। यही कारण है कि देश के हर वर्ग में उनके प्रति विश्वास और सम्मान लगातार बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को आधुनिक बुनियादी ढांचे की दिशा में अभूतपूर्व गति दी है। देशभर में एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, मेट्रो नेटवर्क और डिजिटल सेवाओं का विस्तार हुआ है। वंदे भारत ट्रेन जैसी आधुनिक रेल सेवाओं ने भारतीय रेलवे की तस्वीर बदल दी है। आज भारत का रेल नेटवर्क तेजी से आधुनिक हो रहा है और यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल रही हैं।
सुभाष चंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ स्वच्छ भारत मिशन देश के इतिहास का सबसे बड़ा जनआंदोलन साबित हुआ है। स्वच्छता को लेकर लोगों की सोच में बदलाव आया है और गांव से लेकर शहर तक सफाई व्यवस्था में व्यापक सुधार देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वयं झाड़ू उठाकर देशवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया और करोड़ों लोगों को इस अभियान से जोड़ा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, हर घर जल, जनधन योजना और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों को सीधा लाभ पहुंचाया है। इन योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।
सुभाष चंद्र ने कहा कि आज भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है। विश्व के बड़े देशों में भारत की बात गंभीरता से सुनी जाती है और वैश्विक मंचों पर भारत की भूमिका लगातार बढ़ रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से किसान, मजदूर, कर्मचारी और व्यापारी वर्ग को मजबूती मिली है। किसानों को विभिन्न योजनाओं और तकनीकों का लाभ मिल रहा है, वहीं व्यापारियों के लिए बेहतर कारोबारी माहौल तैयार किया गया है। सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है।
सुभाष चंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, उसे पूरा करके दिखाने का संकल्प रखते हैं। उनके नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में और तेजी से आगे बढ़ेगा तथा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को छुएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *