कुरुक्षेत्र पुलिस की सेफ सिटी टीम द्बारा शैक्षणिक और सार्वजनिक स्थानो पर महिला विरुद्व होने वाले अपराधो की जानकारी दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के मार्ग-निर्देश में जिला पुलिस की सेफ सिटी टीम ने मंगलवार को महिला सुरक्षा को लेकर सार्वजनिक स्थान बस स्टैंड आदि पर महिलाओं और लड़कियों को महिला विरुद्ध अपराधों के बारे में जागरूक किया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 16 जून 26 को जिला पुलिस की सेफ सिटी टीम ने कुरुक्षेत्र के सार्वजनिक स्थान बस स्टैंड आदि पर महिलाओं और लड़कियों को महिला विरुद्ध होने अपराधों के बारे में जानकरी दी। सेफ सिटी टीम प्रभारी ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पुलिस हमेशा आप के साथ है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग द्वारा दुर्गा-शक्ति एप्प लांच की गई है। उन्होंने कहा कि दुर्गा शक्ति एप्प का लाल बटन दबाने से आपको पुलिस मदद मिलेगी इसलिए आप खुद को दुर्गा शक्ति एप्प पर रजिस्टर कर लें। महिला विरुद्ध होने वाले अपराधो की सूचना किसी भी थाना के महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हैल्पलाईन नम्बर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है। सूचना पर पुलिस तुरन्त कारवाई करेगी। महिला विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी ताकि महिला विरुद्ध अपराधों पर रोक लग सके। पुलिस टीम ने महिलाओं को सडक सुरक्षा तथा साईबर अपराधों बारे भी जागरूक किया
