कुरुक्षेत्र, 16 जून। हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार उन्नति के पथ पर अग्रसर है। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा आमजन के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई। इन योजनाओं का पारदर्शिता के साथ सीधा लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल रहा है। हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी केंद्र की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए नागरिकों को लाभ पहुंचा रहे हैं। प्रदेश के लोगों को अंत्योदय की नीति से आगे बढ़ाया जा रहा है।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा मंगलवार को लघु सचिवालय में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा द्वारा लगाई प्रदर्शनी में बोल रहे थे। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने रिबन काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। आमजन को इस प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा का प्रदर्शनी में पंहुचने पर एआईपीआरओ केदार शर्मा व एआईपीआरओ बलराम शर्मा ने पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस मौके पर एआईपीआरओ बलराम शर्मा ने प्रदर्शनी से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने सर्वप्रथम प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों से सरकार की योजनाओं बारे जानकारी ली और विभाग द्वारा इस प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के कार्य की सराहना की। इसके उपरांत उन्होंने पंचायत भवन के सभागार में आयोजित जन कल्याण शिविर की अध्यक्षता करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक-दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ को आमजन तक पहुंचाने में प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों की बडी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधी सरकार की जो भी योजनाएं है उनका लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले उसके लिए पुरी तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि प्रदर्शनी में 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के थीम पर आधारित सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया है, ताकि आमजन को इन योजनाओं बारे विस्तृत जानकारी मिल सके और इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिल सकें। प्रदर्शनी में मुफ्त उपचार, दिव्य बने आस्था के धाम, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, रेल, रोड और एयर कनेक्टिविटी, मेरा स्टार्टअप, स्पोट्र्स स्टार्स, सम्मान, सुरक्षा और सुविधा, कुपोषण हारा बचपन जीता, मेरे परिवार को मुफ्त राशन, हर घर नल का उपहार, किसान सम्मान निधि, मुफ्त बिजली, गारंटी फ्री लोन, डीबीटी से जीवन हुआ आसान, पर्यावरण संरक्षण, ग्रीन एनर्जी में भारत की ऊँची उड़ान, यूपीआई से लेन-देन हुआ आसान, देश की तेज रफ्तार आदि का विकासात्मक दृष्टिकोण दर्शाया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 साल में जनसेवा को समर्पित की गई विभिन्न योजनाओं व नीतियों में सम्मिलित जानकारी इस प्रदर्शनी में उल्लेखित की गई है। इस प्रदर्शनी से आमजन को सरकार की योजनाओं बारे जानकारी मिलेंगी।
एआईपीआरओ केदार शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा यह प्रदर्शनी पूरे प्रदेश में लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को केंद्र सरकार की विकासात्मक गतिविधियों से जागरूक किया जाएगा। जनकल्याण शिविर द्वारा आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान आईडी, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना इत्यादि केंद्र की योजनाएं व प्रदेश सरकार की योजनाओं बारें लोगों को जानकारी मिलेगी।
इस मौके पर लेखाकार पंकज, डीआई विजय कुमार, आईसीए विजय कुमार सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
