कुरुक्षेत्र, 16 जून। हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रदेश के 1 लाख 80 हजार युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी है। वर्ष 2014 से प्रदेश में बिना खर्ची बिना पर्ची के रोजगार दिए जाने की मुहिम शुरू की गई है, जिसको मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। प्रदेश की इस खूबी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलग-अलग प्रदेशों में प्रशंसा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश के मुखिया के  पद पर शपथ लेने से पहले लगभग 25 हजार युवाओं को ज्वाइनिंग पत्र जारी किए थे, जबकि पहले की सरकारों में सरकारी नौकरियों के लिए बोलियां लगती थी। खर्ची और पर्ची की जरुरत होती थी।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा मंगलवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रदेश स्तरीय रोजगार मेले में बोले रहे थे। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा का उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, जिप चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, जयभगवान शर्मा डीडी ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस रोजगार मेले में 19 देशों और 50 से ज्यादा स्वदेशी कंपनियों ने हिस्सा लिया। इंटरव्यू के बाद मौके पर ही युवाओं को ऑफर लेटर भी दिए गए। मेला में हिस्सा लेने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों से बातचीत भी की।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को मार्गदर्शन मिल रहा है। सरकार ने युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रमों और योजनाओं को शुरू किया हुआ है। युवाओं को अपना रोजगार शुरू करने के लिए ऋण भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं ने सरकार की नीतियों से स्वरोजगार खड़े करके दूसरों को नौकरियां दी हैं।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि पहले युवाओं को अलग-अलग रास्तों से विदेश जाना पड़ता था, अब सरकार ही युवाओं को विदेश में रोजगार दिलवा रही है। जहां पर युवाओं का खर्च भी नामात्र होता है और उन्हें विदेश में रहकर काम करने का मौका दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों में सरकार ने देश व प्रदेश में कई बड़े प्रोजेक्टों के साथ तरक्की की तरफ से लेकर गए हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार पीएम सबसे ज्यादा समय तक पदभार संभालने का रिकॉर्ड भी कायम किया है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले को लेकर युवाओं में उत्साह बना हुआ है। आज युवाओं के सामने अपने कौशल को दिखाने का मौका है। इंटरव्यू के समय वो अपनी क्षमता को दिखाकर रोजगार को हासिल करें। उन्होंने कहा कि समय समय पर ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता है। अब आगे आने वाले समय में एक मासिक रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। अंबाला मंडल रोजगार अधिकारी नरपिंद्र सांगवान ने मंच से अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर जिला परिषद की चेयरपर्सन कंवलजीत कौर और भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभगवान शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। एआईपीआरओ बलराम शर्मा ने मंच का संचालन किया।
19 देशों व 50 स्वदेशी कंपनियों ने लिया युवाओं का इंटरव्यू
प्रदेश स्तरीय रोजगार मेला में 19 देशों और लगभग 50 स्वदेशी कंपनियों ने हिस्सा लेकर युवाओं का इंटरव्यू लिया। इनमें आस्ट्रेलिया, यूएई, जीसीसी, कतर, ओमान, जर्मनी, कनाडा, दुबई, सऊदी अरब, वेतनाम, फ्रांस, थाईलैंड, न्यूजीलैंड, हॉगकॉग, यूएसए सहित 19 देशों की कंपनियां शामिल रही। इसके अलावा गोदरेज, महिंद्रा, पॉली प्लास्टिक इंडस्ट्री, चंद्रपुर वर्कर्स, सरस्वती शुगर मिल, सनसैन पेपर मिल, बेरी उद्योग प्राइवेट लिमिटेड, कागज करेशन, जीएस कास्टिंग, आरआई इलेक्ट्रॉनिक, कमल एनकॉन इंडस्ट्री, रजनी अगरोल, माडर्न इंडस्ट्री, पैरामाउंड इंडस्ट्री, ऑरिएंट इंजीनिरिंग वर्कर्स, जमना आटो इंडस्ट्री, एनएसटीयू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, भारतिक्षा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, भारत पे, पुखराज हेल्थ केयर, रामया हेल्थ केयर,  एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, मनीपाल बीएफएसआई, आरबीएल बैंक, एनआईआईटी, वृंदा ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड, मोनू ठेकेदार, मां सरस्वती शिक्षा निकेतन, सिग्नेचर सर्विस सिंडिकेट, गोरी एंटरप्राइज, करनाल मोटर्स, गुपिल प्रिंट, 5आर मेनपावर सहित लगभग 50 कंपनियों ने हिस्सा लिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *