कुरुक्षेत्र पुलिस ने “ऑपरेशन मैदान-2” के तहत नशीला पदार्थ सप्लाई करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने “ऑपरेशन मैदान-2” के तहत नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी जरनैल सिंह वासी टयोंठा जिला कैथल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 10 जून 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह के मार्ग निर्दश में सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, मुख्य सिपाही गुरमेज सिंह, सिपाही रवि कुमार, विशाल, राहुल व गाड़ी चालक मुख्य सिपाही बलविन्द्र सिंह की टीम पेहवा चौंक पेहवा पर मौजूद थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर संजीव कुमार वासी जलमाना जिला करनाल को कुरुक्षेत्र-पेहवा मार्ग पर152-डी पुल के नीचे नाकाबंदी करके कार नम्बर एचआर-41-एम-2750 काबू किया था। पुलिस टीम द्बारा आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 1 किलो 7 ग्राम अफीम बरामद बरामद हुई थी। पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर पेहवा में मामला दर्ज करके सहायक उप निरीक्षक राम कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
दिनांक 12 जून 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह के मार्ग निर्दश में सहायक उप राम कुमार की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी जरनैल सिंह वासी टयोंठा जिला कैथल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
