करनाल, 13 जून। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने आज जन सुनवाई के नियमित कार्यक्रम के तहत घरौंडा के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके निपटारे के निर्देश दिए।अधिकतर समस्याएं रास्ते व चौपालों का निर्माण कराने, बिजली की तारें ऊपर उठवाने,  तालाबों से गंदे पानी की निकासी आदि से संबंधित थीं।
आज बड़ी संख्या में घरौंडा क्षेत्र व बाहर से लोग समस्याओं व मांगों को लेकर रेस्ट हाउस पहुंचे। श्री कल्याण ने तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों की समस्याओं को सुना। इनमें कुछ समस्याएं निजी तो कुछ सामूहिक एवं विकास कार्यों से जुड़ी थीं। विधानसभा अध्यक्ष का हर कार्यक्रम में अधिकाधिक समस्याओं के निदान का प्रयास रहता है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विकास संबंधी कामों को भी योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। उनका पूरा प्रयास है कि जनहित से जुड़ी हर जायज मांग को पूरा किया जाए। लोगों को छोटी-मोटी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर चक्कर न काटने पड़ें।
इस मौके पर हसनपुर के लोगों ने गोवर्धन प्लांट प्रोजेक्ट के कार्य को पूरा कराने, सामान्य वर्ग की चौपाल  का कार्य शुरू करवाने, फुरलक वासियों ने सैनी चौपाल, पंचायत घर, खेल ग्राउंड, जोहड़ का नवीनीकरण, 100 वर्ग गज के प्लॉटों से रिफाइनरी की पाइप लाइन गुजरने के कारण निर्माण न होने की समस्या के समाधान की मांग की। इसी प्रकार ग्रामीणों ने दीक्षित अवार्ड के तहत  मंगलौरा में उत्तर प्रदेश से तब्दील हुई जमीन का रिकॉर्ड हरियाणा में दर्ज करवाने, अलीपुर खालसा सड़क से 220 केवी की तारें ऊपर उठवाने की मांग की ताकि बड़े वाहनों के आवागमन में कोई समस्या न आए।
लोगों ने श्री कल्याण से गोपी वाली गामडी में गंदे नाले पर  निगम द्वारा पुलिया का निर्माण कराने, बेगमपूर में रविदास भवन का कार्य पूरा कराने, शेखपुरा खालसा में खेतों का रास्ता,  अम्बेडकर भवन और कोहंड से आई बिजली की तारें ऊपर उठाने का अनुरोध किया।
विधानसभा अध्यक्ष से विकास कॉलोनी में प्रजापति चौपाल बनवाने, हरीसिंहपुरा में खेतों के रास्ते, नली पार में जोहड़ के पानी की निकासी, पाल चौपाल बनवाने, अराईपुरा कॉलोनी में गली व बीसी वर्ग की चौपाल का निर्माण कराने, स्टौंडी में नहर की पटरी पर पक्का रास्ता,  पिचौलिया मोड़ से नहर तक रास्ता बनवाने, बुढ़ापा, विधवा पेंशन में आई दिक्कतों के समाधान की मांग की।
इस मौके पर एसडीएम राजेश सोनी, नायब तहसीलदार अरविंद, डिप्टी सीईओ रोजी, डीएसपी मनोज कुमार, एक्सईएन राजीव ढिल्लों, एसडीओ जयभगवान, घरौंडा पालिका सचिव रवि प्रकाश शर्मा, मार्केट कमेटी चेयरमैन राजकुमार पालीवाल, भाजपा नेता धीरज खरकाली, संजय खैंची आदि मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *